वीडियो : शाहीन अफरीदी ने दिलाई लाहौर कलंदर को दूसरी बार PSL का खिताब, 1 रन से जीता मैच, जानिए आखिरी 6 गेंद का रोमांच, मिले ये अवार्ड

0
114
views
Shaheen Afridi gave Lahore Qalandar the PSL title for the second time, won the match by 1 run, know the thrill of the last 6 balls, got this award
PC: PSL

Multan Sultans vs Lahore Qalandars, Final :पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया जहां दिलों की धड़कनों को रोक देने वाले इस मुकाबले को शाहीन अफरीदी की अगुवाई में लाहौर कलंदर ने 1 रन से जीत गया इस जीत के साथ शाहिद अफरीदी ने लगातार दो बार पीसीएल जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना पाई। और इस मुकाबले को 1 रन से हार गए। जीत के बाद शहींकी टीम को 12  करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए गए वहीँ रनर अप टीम मुल्तान सुल्तान की टीम को चार करोड़ 80  लाख की धनराशि दी गई .

अफरीदी Shaheen Afridiकी तूफानी बल्लेबाजी

Shaheen Afridi gave Lahore Qalandar the PSL title for the second time, won the match by 1 run, know the thrill of the last 6 balls, got this award
PC: PSL


 

लाहौर कलंदर की ओर से शफीक ने 40 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली वहीं शाहिद अफरीदी में अंत में आकर 15 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 44 रन ठोक डाले जहां उनका स्ट्राइक रेट 293 का रहा। फखर जमान ने 39 और मिर्जा ने 30 रन की पारी खेली।

मुल्तान सुलतान की ओर से उस्मान मीर ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया। अनवर अली, इहसानुल्लाह और खुशदिल ने एक एक विकेट हासिल किया।

राइल रॉसो की जबरदस्त पारी

राइल रॉसो ने मुल्तान सुलतान की ओर से 32 गेंद पर 52 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के ठोके। मोहम्मद रिजवान ने 23 गेंद में 5 चौके की मदद से 34 रन ठोके। खुसदिल ने 12 गेंद में 25 रन और अब्बा अफरीदी ने 6 गेंद में 17 रन की पारी खेली।

शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किया , राशिद खान को 2 और डेविड ने एक विकेट हासिल किए।

अवार्ड्स

टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: मोहम्मद रिजवान
बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: इहसानुल्लाह
टूर्नामेंट के ऑलराउंडर: इमाद वसीम
टूर्नामेंट का क्षेत्ररक्षक: किरोन पोलार्ड
टूर्नामेंट का विकेटकीपर: रिजवान
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अब्बास अफरीद

आखरी 6 गेंदों का रोमांच

Shaheen Afridi gave Lahore Qalandar the PSL title for the second time, won the match by 1 run, know the thrill of the last 6 balls, got this award
PC: PSL


 

अंतिम 6 गेंद में चाहिए थे मोहम्मद रिजवान की टीम को 13 रन , जहां बल्लेबाजी के लिए खुशदील शाह और अब्बास मैदान पर थे वहीं शाहीन अफरीदी ने गेंद जमन को गेंद दी।

19.1 पहली गेंद पर अब्बास के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई जहां अब्बास ने 2 रन लिए और अब 5 गेंद में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी।

19.2 :  दूसरी गेंद पर अब्बास ने एक रन लिया और अब 4 गेंद पर जीत के लिए 10 रन की दरकार थी।

19.3 तीसरी गेंद पर खुशदिल जमान खान की स्लोअर डिलीवरी समझ नहीं पाए और बीट हुए

19.4 चौथी गेंद पर जमन ने ऑफ कटर डाली जहां खुशदिल ने इसपर दो रन लिए हालाकि एक रन ओवर थ्रो का आया जहां दबाव दोनों टीमों पर जबरदस्त था। 19.5 पांचवी गेंद पर खिशदिल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका लगा दिया जहां अब आखरी गेंद पर चार रन की दरकार थी।

19.6 आखिरी गेंद पर चार रन जीत के चाहिए थे वहीं खुशदिल ने मिड ऑन पर शॉट खेला जहां खुशदिल ने 2 रन पूरे किए लेकिन ड्रॉ के लिए तीसरा रन भाग ही रहे थे की वाइजा के थ्रो को पकड़कर शाहीन अफरीदी ने खुशदिल को रनआउट कर दिया और लगातर दो बार PSL ट्रॉफी पर कब्जा करने वाले कप्तान बने।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here