Royal Challengers Bangalore Women vs Gujarat Giants, 16th Match: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 16 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला गया। जहां दिलों की धड़कनों को बढ़ा देने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तूफानी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने तहलका मचाते हुए 99 रन बनाए। वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 15 . 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन जिन्होंने 36 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से 99 रन की तूफानी पारी खेली।
वोलवार्ट की पारी गई बेकार
गुजरात की सलामी बल्लेबाज वॉलवार्ट ने 42 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से जबरदस्त 68 रन की पारी खेली वहीं गार्डनर ने 26 गेंद में 41 रन बनाए वहीं हेमलता ने 16 रन की पारी 6 गेंद में खेली और स्कोर 188 रन पर पहुंचाया।
आरसीबी की ओर से श्रेयंका ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
सोफी के बल्ला ने उगला आग

जीत के लिए 189 रन का पीछा करने उतरी सोफी और स्मृति की जोड़ी ने 56 गेंद में 125 रन जोड़ दिए। जहां सोफी ने 8 छक्के और 9 चौक ठोके और 36 गेंद में 99 रन की पारी खेली। जहां सोफी ने पहले 20 गेंद में 50 रन ठोक डाले थे। जहां आरसीबी के लिए सोफी ने तूफानी पारी खेलकर मैच को एक समय एकतरफा कर दिया। जहां स्नेह राणा को समझ नहीं आ रहा था की कौन सा गेंदबाज सोफी के लिए लगाए। हालाकि सोफी 12 वें ओवर में आउट हुई । जहां वे केवल एक रन से चुकीं।
अंकतालिका
अंकतालिका में नजर डालें तो आरसीबी की जीत के साथ दिल्ली को फायदा हुआ है , मुंबई इंडियंस 10 अंक के साथ टॉपर बनी हुई है ।वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं तीसरे पायदान पर यूपी की टीम 6 अंकों के साथ है ।वही जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 अंक के साथ चौथे पायदान पर आ चुकी है वहीं गुजरात की टीम 4 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है।
वीडियो
What a night for #SophieDevine 🔥and What a victory for RCB👌… They keep their hopes alive to Qualify👍..#RCBvsGG #WPL #CricketTwitterpic.twitter.com/atmNAoRNg6
— Midhun 🍿🏏🎬 (@secrettracker) March 18, 2023







