(MS Dhoni in Rolls Royce [1980] पसंद बड़ी चीज होती है इस मुहावरे को तो कई बार आपने सुना होगा लेकिन इसे आम जिंदगी में इस मुहावरे को धोनी सार्थक कर रहे हैं। जहां हाल में वेंकटेश प्रसाद को अपने कार और बाइक का कलेक्शन धोनी दिखाते नजर आए थे वहीं इसी कलेक्शन में से एक विंटेज कार पर धोनी सैर करते फिर से दिखाई दिए। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सड़क पर रफ्तार से विंटेज कार को उड़ते नजर आ रहे हैं। जहां फैंस ने इसकी वीडियो साझा की। आपको बता दें की जिस कार में धोनी नजर आ रहे हैं वह ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि विंटेज रॉल्स रॉयस कार है।
एक करोड़ 30 लाख की कार

धोनी के कलेक्शन में कई कार और बाइक हैं लेकिन उनमें से एक उनका पसंदीदा कार रॉल्स रॉयस (MS Dhoni in Rolls Royce [1980] है । आपको बता दें की भारतीय पूर्व कप्तान धोनी विंटेज रॉल्स रॉयस के साथ स्पॉट किए गए जिसकी ऑक्शन में कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख की आंकी गई है। जहां 1980 मॉडल की जबरदस्त रॉल्स रॉयस कार पर सवार धोनी ने कार को चलाया नहीं बल्कि उड़ाया। जहां फैंस उनकी वीडियो लेने के लिए उनसे आगे निकले की होड़ में तो दिखे लेकिन जिस स्पीड में धोनी उनसे आगे निकले वह देखने लायक था।
वेंकटेश प्रसाद धोनी के कार और बाइक की कलेक्शन को देखकर हुए थे दंग
हाल में ही वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के कार और वीडियो के संग्रह पर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाला था जहां वह उनके कार और बाइक के कलेक्शन को देखते दंग होते नजर आए थे। वहीं ठीक बाद सड़क पर भी वे उसी विंटेज कार के साथ दिखाई दिए। जहां धोनी का अंदाज उनके फैंस को लुभा रहा है। धोनिधोनी की कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज ,विंटेज रोल्स रॉयस ,फोर्ड मस्टंग, 429 फास्टबैक, जीप ग्रैंड पोंटियक फायरबर्ड ट्रांस एएम, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, फेरारी जैसी गैड़ियाँ मौजूद हैं ।
वीडियो
MS Dhoni in Rolls Royce [1980]pic.twitter.com/XcbyEVTT7l
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 26, 2023







