वीडियो: श्रीसंत ने डेथ ओवर में मचाई तबाही, उड़ाई विकटों की धज्जियां, अंतिम गेंद पर किया कमाल

0
1105
views
Sreesanth wreaked havoc in the death overs, blew wickets, did wonders on the last ball
PC: TWITTER

श्रीसंत (Sreesanth)  क्रिकेट जगत का ऐसा नाम हैं जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जहां एक बार फिर श्रीसंत ने टी 20 लिग में कमाल कर दिया जहां आखिरी ओवर में अपनी रफ्तार और धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर उन्होंने मैच को पलटकर रख दिया। जहां ना केवल निर्णायक मैच में श्रीसंत ने विकेट हासिल किया वहीं उन्होंने जबरदस्त रन आउट कर मैच को पलटकर रख दिए । अंतिम ओवर में जीत के लिए केप टाउन को 8 रन की दरकार थी जहां निर्णायक ओवर में श्रीसंत ने केवल 5 रन दिए और 1 रन आउट और एक विकेट हासिल किया। हालांकि 2 लेग बाई की वजह से मैच ड्रॉ हुआ लेकिन सुपर ओवर में श्रीसंत की टीम ने बाजी जीत ली .

श्रीसंत ने डेथ ओवर में किया कमाल

Sreesanth wreaked havoc in the death overs, blew wickets, did wonders on the last ball
PC: TWITTER

जिम्बाब्वे एफ्रो टी 20 लिग के 14 वें मैच (Cape Town Samp Army vs Harare Hurricanes)  में श्रीसंत ने जबरदस्त खेल का परिचय दिया और यह बता दिया की उन्हें अभी क्रिकेट बाकी है। जहां आखिरी ओवर में केप टाउन को जीत दर्ज करने के लिए 8 रन चाहिए थे वहीं श्रीसंत ने अंतिम ओवर में एक विकेट और एक जबरदस्त रन आउट कर मैच को पलट दिया। जहां केप टाउन मैच को केवल ड्रॉ कर पाई। वहीं मैच और ओवर की ओर बढ़ा जहां सुपर ओवर में केप टाउन ने 7 रन बनाए जहां जीत के लिए श्रीसंत की टीम को 8 रनों की दरकार थी वहीं हरारे हरीकेन ने 8 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। जहां श्रीसंत की वजह से यह संभव हो पाया।

मैच का लेखा जोखा

जिंबाब्वे एफ्रो टी 20 लिग के 14 वें मैच में श्रीसंत की हरारे हरीकेंस की टीम ने पार्थिव पटेल की केप टाउन की टीम को सुपर ओवर में मात दी। जहां केप टाउन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरारे की टीम ने 10 ओवर में 115 रन 6 विकेट पर बनाए। जिसके जवाब में केप टाउन की टीम भी 115 रन ही बना पाई। जहां गुरबाज ने 6 छक्के और 2 चौक की मदद से 56 रन बनाए। लेकिन दिन श्रीसंत का रहा। जहां एक ही ओवर डालकर श्रीसंत हीरो बन गए।

आखरी ओवर का रोमांच

Sreesanth wreaked havoc in the death overs, blew wickets, did wonders on the last ball
PC: TWITTER

जीत के लिए केप टाउन को 8 रन चाहिए थे मैदान पर विलियम्स के साथ करीम जन्नत थे और गेंद श्रीसंत के पास थी।

9.1 ओवर श्रीसंत ने पहली ही गेंद पर करीम को क्लीन बोल्ड  मैच का रुख बदल दिया।

9.2 ओवर : कवर की दिशा में विलियम्स ने 1 रन लिया

9.3 ओवर : ब्रीर्जक ने चौका लगाकर मैच में और रोमांच ला दिया।

9.4 ओवर: ब्रीटज़ल ने एक रन लेकर स्ट्राइक विलियम्स को दिया

9.5 ओवर : श्रीसंत ने डाइव लाकर अपनी ही गेंद पर विलियम्स को रन आउट कर मैच को पलट दिया

9.6 ओवर में पीटर ने एक बाई के रन लेकर मैच को ड्रॉ किया। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीसंत की टीम ने 8 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here