BCCI ने किया साल 2023-24 के घरेलू सीज़न के लिए टीम इंडिया का एक्शन पैक्ड शेड्यूल जारी, जानिए किन टीमों के साथ होगा महामुकाबला

0
319
views
BCCI released the action packed schedule of Team India for the domestic season of 2023-24, know which teams will compete with them
PC: BCCI

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने 2023-24 घरेलू सीज़न के लिए टीम इंडिया का एक्शन पैक्ड शेड्यूल जारी कर दिया है।  भारत के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र 2023-24 के कार्यक्रम का इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे थे । जहाँ भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने अब इससे पर्दा हटा दिया है ।  जिसमें भारतीय टीम  को कुल 16 मैच खेलने हैं। मैच और उनके कार्यक्रम की बात की जाये तो भारतीय टीम कुल  5 टेस्ट, 3 वनडे और 8 टी20आई  खेलती नज़र आएगी ।

भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज दौरे पर है व्यस्त

भारतीय टीम हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 2 मैच की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतकर वनडे के लिए कूंच कर चुकी है । जहाँ भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज दौरे पर है और टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब वनडे और टी 20 मुकाबले खेलती नज़र आएगी । जहाँ वेस्टइंडीज दौरे पर 3 वनडे मैच के साथ 5 मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी । वहीँ इन सभी के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के आगामी कार्क्रम का पंचाग भी अब निकल दिया है ।

भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023

मैच दिनक जगह
1 पहला वनडे 27 जुलाई बारबाडोस
2 दूसरा वनडे 29 जुलाई बारबाडोस
3 तीसरा वनडे 1 अगस्त तारोबा

 

भारत का आगामी WTC- 2023-2025 मैचों का कार्यक्रम

BCCI released the action packed schedule of Team India for the domestic season of 2023-24, know which teams will compete with them
PC: BCCI
VS वेस्टइंडीज ( विदेश ) जुलाई 2023 2 मैच
VS दक्षिण अफ्रीका ( विदेश ) दिसंबर 2023- जनवरी 2024 2 मैच
VS इंग्लैंड ( घरेलु) जनवरी 2024- फरवरी 2024 5 मैच
VS बांग्लादेश  ( घरेलु ) सितम्बर 2024 – अक्टूबर 2024 2 मैच
VS न्यूजीलैंड  ( घरेलु ) अक्टूबर 2024- नवंबर 2024 3 मैच
VS ऑस्ट्रेलिया ( विदेश ) नवंबर 2024- जान 2025 5 मैच

 

आगामी घरेलू सीज़न (schedule for India’s International home season 2023-24) की शुरुआत आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी जहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप से पहले पहले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए दो दो हाथ करती नज़र आएगी । जहाँ यह मुकाबला  मोहाली, इंदौर और राजकोट में  आयोजित की जाएगी ।

गौरतलब है  की BCCI  के अनुसार  विश्व कप के ठीक  बाद, 23 नवंबर 2023 से  विशाखापत्तनम में भारत और  ऑस्ट्रेलिया के बीच  पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन किया जायेगा जहाँ फाइनल मैच 3 दिसंबर को हैदराबाद में होगा ।

साल 2024 में भारतीय टीम अफगानिस्तान  द्विपक्षीय  वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगी ।  जहाँ तीन मैचों की टी-20 सीरीज मोहाली और इंदौर में होगी, जिसका फाइनल मैच  बेंगलुरु में होगा।

25 जनवरी, 2024 से इंग्लैंड की मेजबानी भारतीय टीम करती नज़र आएगी । जहाँ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी जाएगी ।।मुकाबले  हैदराबाद, विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेली जाएगी। जहाँ एक्शन पैक साल का मजा फैंस लेते नज़र आयेगें ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here