IND vs BAN: विराट कोहली ने 40 महीने लगभग तीन साल के बाद वनडे में शतकों का सूखा दूर किया । बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला के आखिरी मैच में विराट कोहली ने ताबड़तोड़ 113 रनों की पारी खेली।जहाँ उन्होंने केवल 85 गेंद में शतक ठोक दिया। जहाँ विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 44वां शतक ठोका । उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। जहाँ उनका स्ट्रीक रेट 124 का रहा । ईशान और विराट की पारियों के दम पर भारत ने वनडे छठी बार 400+ स्कोर पार किया ।
विराट ने छक्के से पूरा किया अपना 44 वां वनडे शतक
कोहली ने अपनी पारी में जबरदस्त शॉट खेले। जहाँ उन्होंने कभी कलात्मक तो कभी क्लासिक शॉट से दिल जीत लिया । हालाकिं भारतीय टीम सीरीज हार चुकी है लेकिन यह पारी फैंस के लिए मलहम का काम ज़रूर करेगी । यही नहीं विराट कोहली ने अपना शतक छक्का ठोकर पूरा किया। जहाँ कोहली ने एबादोट हुसैन की गेंद पर फ्लिक शॉट खेल गेंद को सीमा रखा के बहार बड़े ही स्टाइल से भेजा ।
एबादोट हुसैन की सातवे ओवर की चौथी गेंद को विराट कोहली ने कलाइयों का जौहर दिखते हुए हवाई शॉट खेल सीमा रेखा के बहार भेज कर 85 गेंद में अपने इंटरनेशनल करियर का 72 वां शतक पूरा किया ।
ढेर हुआ पोंटिंग का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के पूरब दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज़ रहे पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 71 शतक ठोके थे जहाँ अब विराट कोहली 72 शतक के साथ उनसे आगे निकल चुके हैं । अब 100 शतक के साथ केवल सचिन उनसे आगे हैं ।
इंटरनॅशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
सचिन तेंदुलकर – 100
विराट कोहली – 72
रिकी पोंटिंग – 71
ईशान किशन की इतिहासिक पारी
ईशान किशन ने भारत वासियो को नए साल का तौफा पहले ही दे दिया जहाँ उन्होंने 210 रनों की पारी खेली। ईशान ने 131 गेंदों का सामना करते हुए 160 की स्ट्राइक रेट से 24 चौके और 10 छक्के जड़े और बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक निजी स्कोर के साथ सर्वाधिक एक पारी में छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बने । हालाकिं पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी लेकिन ईशान की यह पारी बांग्लादेश के गेंदबाज़ो को हमेशा याद रहेगी ।
वीडियो
If any lip-reading expert can tell me what did Virat say to Rahul at 00:31, please.pic.twitter.com/LPfT9XSpzK
— Kanav Bali🏏 (@Concussion__Sub) December 10, 2022







