भारत और नीदरलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम अपना t20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला खेल रही है जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए जहां जीत के लिए नीदरलैंड की टीम को 180 रनों की दरकार है। इस मुकाबले में भारत की ओर से तीन अर्धशतकीय पारी खेली गई जहां रोहित शर्मा ,विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक ठोका विराट कोहली के रिकॉर्ड हो चुका है जिसकी जानकारी आगे दी है ।
रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार ने ठोका अर्धशतक

भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जहां तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर लोकेश राहुल एलबीडब्ल्यू आउट हुए जानू ने 9 रनों का योगदान दिया ।वही रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने 44 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से आतिशी अंदाज में 51 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम का स्कोर 179 रनों तक पहुंचाया।
चौथी बार विराट कोहली ने जड़ा टी 20 वर्ल्ड कप में लगातर दो अर्धशतक

विराट कोहली ने साल 2014 में 54,57 रन की पारी खेली ।
विराट कोहली ने साल 2014 में ही एक बार फिर से 72,77 रन बनाए थे।
विराट ने साल 2016 में 82,89 रन की लगातर 2 पारी खेली थीं।
विराट कोहली ने साल 2022 में 82 और 62 रन की शानदार पारी खेली और दो लगातर अर्धशतक ठोके।
विराट कोहली और सूर्यकुमार की साझेदारी
विराट और सूर्यकुमार की बॉन्डिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है। जहां नीदरलैंड के खिलाफ उतरने के साथ ही विराट पर से सूर्यकुमार ने दवाब को हटाते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। जहां मैच के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सूर्यकुमार ने वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक ठोका।
वीडियो
— Twitter India (@TwitterIndia) October 27, 2022
;







