वीडियो: दूसरे T20 मैच से पहले कटक में उमरान मलिक ने नेट्स में तोड़ा ऋषभ पंत का बल्ला, हैरान हुए पंत 

0
154
views
Umran broke Rishabh pant bats before 2 nd T20
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला कटक के मैदान पर खेला जायेगा । जहाँ दजशिन अफ्रीका की टीम ने पहले मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल कर चुकी है । लिहाजा अब दूसरे टी 20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम पिछले मैच में रही कमजोर कड़ी गेंदबाज़ी को हलके में लेने की गलती नहीं करेगी । जहाँ कुल 5 गेंदबाज़ों ने 10 से अधिक के इकॉनमी से गेंदबाज़ी की थी । लिहाजा उमरान मालिक पर एक बार फिर सब की निगाहें होंगी ।



आईपीएल  2022 के इमर्जिंग प्रतिभा रहे  उमरान मलिक की चर्चा जोरो पर हैं और सवाल एक कब करेगें उमरान मलिक पदार्पण । नियमित रूप से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी करने वाले इस प्लेयर ने धूम मचा दी है । जहाँ आईपीएल 2022 में उमरान ने 30 से अधिक बार 150 किमी की गति से गेंद डालकर यह साबित कर दिया की यह उनका नियमित स्पीड से किया जाने वाली गेंदबाज़ी है और स्पीड को लेकर जेहन में कोई शंका ना रखे ।

Umran broke Rishabh pant bats before 2 nd T20
PC: BCCI

आईपीएल 2022 में रफ़्तार के इस सौदागर की जमकर चर्चा हुई । हालाकिं पहले कुछ मुकाबले में उमरान दिशा से थोड़ा भटके जरूर लेकिन नियमित मौके दिए जाने के बाद हर मैच में उमरान निखार कर सामने आये जहाँ उन्होंने बेस्ट प्रदर्शन देते हुए 5-24 भी चटकाए । वहीँ दिल्ली के खिलाफ 157 किमी की रफ़्तार से गेंद फेककर तहलका मचा दिया ।


आईपीएल सीजन 15 में उमरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  22 विकेट चटकाए और दिग्गज गेंदबाज़ों की टॉप लिस्ट में भी अपना नाम बनाया । हालाकिं अभी भी कुछ प्लेयर्स का कहना है है की थोड़ा और उमरान को परिपक्व होने देने की जरूरत है उमरान को ।  22 वर्षीय युवा गेंदबाज़ अपने पदार्पण की प्रतीक्षा में है । जहाँ कटक में होने वाले दूसरे टी 20 मुकाबले से पहले जमकर नेट में पसीना बहाया यही नहीं एक बार फिर रफ़्तार की कसौटी में खरे उतरे ।

Umran broke Rishabh pant bats before 2 nnd T20
Pc: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीकी के बीच  पांच मैचों की T20I श्रृंखला में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका और मेजबान टीम भारत कटक के मैदान पर आमने सामने होंगे ।



गौरतलब है की कटक में दूसरे टी 20 मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान भारी भीड़ प्रैक्टिस देखने मैदान पर आ गई । जहाँ एक वीडियो प्रैक्टिस की काफी वायरल हो रही है।

जहाँ  वीडियो में उमरान को भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को गेंद करवाते हुए देखा जा सकता है वहीँ गेंद उमरान ने इतनी तेज डाली की ऋषभ पंत का बल्ले का नीचला हिस्सा रफ़्तार की वजह विभाजित हो गया ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here