आईपीएल 2022 में कैसे युवा प्लेयर्स ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की । जहाँ एक से बढ़कर एक प्रदर्शन हमें आईपीएल में देखने मिले । युवा प्लेयर्स ने दिग्गजों से अधिक कामयाबी बटोरी । उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह , अर्शदीप , राहुल त्रिपाठी ,तिलक वर्मा, रजत पार्टीदार सभी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और दिल जीता ।
ये सभी युवा खिलाड़ियों अनजाने चेहरे बनकर सामने आये लेकिन आईपीएल के अंत तक सबने काफी नाम कमा लिया । अपने प्रदर्शन से इन युवा टैलेंट ने सभी को प्रभावित किया है। कुछ प्लेयर्स पर चयनकर्ता मेहरबान दिखे और उन्हें टीम इंडिया में जगह दे दी ।
जहाँ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया । वहीँ राहुल त्रिपाठी और युवा हरफनमौला तेज गेंदबाज़ मोहसीन खान का ना चुनाव होना अपने आप में सवाल खड़े करता है । लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलने वाले मोहसिन खान के शानदार प्रदर्शन की बात की जाये तो उन्होंने लखनऊ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था ।
आईपीएल सीजन-15 में गौतम गंभीर की खोज माने जाने वाले मोहसिन खान ने आईपीएल 2022 में खेले गए कुल 9 मुलाबले में विपक्षी के खिलाफ 5.96 के इकोनामी रेट से सधी हुई गेंदबाज़ी की और कुल 14 विकेट चटकाए ।

आपको बता दें की लखनऊ टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने इस गेंदबाज़ की एंट्री इंडिया क्रिकेट में जल्द होगी इसकी भी बात प्रेजेंटेशन पर कर दी थी । मोहसिन खान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दाव लगते हुए महज 20 लाख में टीम में शामिल किया था। जहाँ वे महंगे प्लेयर्स पर भारी पड़े थे ।
एस्पोर्ट्स यारी से बातचीत के दौरान बदरुद्दीन सिद्दीकी जो की मोहसिन के कोच भी हैं उन्होंने यह बात साझा की वे आईपीएल के ऑक्शन के समय मोहम्मद शमी के साथ उनके फार्म हाउस पर थे । जहाँ बातचीत के समय मोहम्मद शमी ने उनसे कहा की आप मुझे मोहसिन खान को 4 महीने दें तो मई उन्हें भारत का सबसे बड़ा ऑलराउंडर बना दूंगा।
लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी पहले कहा था कि मोहसिन खान के बेहतरीन प्लेयर हैं और 150 किमी की स्पीड से गेंद फेकने का मादा रखते हैं । जहाँ उनके पास पेस के साथ लाइन और लेंथ भी है । वे जानते हैं की किस समय कौन सी गेंद फेकनी है ।
मोहसिन के पास बेहतरीन स्लोवेर डिलेवरी का अच्छा खासा तजुर्बा भी है वहीँ मोहसिन खान बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं । हालाकिं आकर्षक पारी उनके बल्ले से अभी देखने नहीं मिली है लेकिन वे अच्छी बल्लेबाज़ी भी करना जानते हैं ।







