वीडियो: सिराज ने पहले ओवर में किया मायर्स और ब्रुक्स को चारों खाने चित, उड़ा दिए दर्शकों के होश 

0
68
views
Video: Siraj hits Myers and Brooks in the first over, blows the senses of the audience

भारत और वेस्टइंडीज के बीच  27 जुलाई को त्रिनिदाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज फाइनल मुकाबला खेला गया । जहाँ इस मैच में भारत के कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बारिश से बाधित इस मैच को 2 बार बारिश की वजह रोका गया । जहाँ शुभमन गिल अपने यादगार होने वाले पहले शतक से बारिश की वजह से चुके और 98 रनों पर नाबाद रहे । बारिश की वजह से भारतीय पारी  36 ओवर में ही समाप्त कर दी गई। तब तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। वहीँ डीआरएस लागु कर वेस्टइंडीज के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा गया ।  जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर ढेर हो गई और भारतीय टीम ने 119 रन से मैच जीत लिया ।



भारतीय सलामी बल्लेबाज़ का शानदार प्रदर्शन 

Video: Siraj hits Myers and Brooks in the first over, blows the senses of the audience
PC: BCCI

भारत की और से सलामी बल्लेबाज़ धवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 74 गेंद पर 58 रन बनाये जिसमें 7 चौके शामिल थे । शुभमन ने 98 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन बनाये । श्रेयस ने 34 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाये । सूर्यकुमार 8 रन बनाकर आउट हुए । संजू सेमसन ने 6 रन की नाबाद पारी खेली ।

वेस्टइंडीज की  गेंदबाज़ी

वाल्श सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 8 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । अकील होसैन को एक सफलता मिली ।

सिराज का कहर



भारतीय टीम की ओर से धवन ने सबसे पहला ओवर दीपक हुड्डा को सौंपा जहाँ इस मास्टर स्ट्रोक ने काम कर दिया और दीपक ने सटीक लेंथ पर गेंद डाली और मेडेन ओवर कर दवाब को बढ़ाया और इसका फायदा दूसरे हो ओवर में तेज गेंदबाज़ सिराज को मिला । जहाँ सिराज ने अपने पहले ही ओवर में  वेस्टइंडीज की पारी को 2 झटका एक ओवर में दिया । मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में काइल मेयर्स और शेमार ब्रूक्स का विकेट हासिल किया ।

पहले ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने इन स्विंग गेंद फेक कर मायर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया । जहाँ मायर्स को गेंद का पता भी ना चला और गेंद बात और पैड के बीच से विकेट को चीरती निकल गई । जहाँ मायर्स 0 रन पर आउट हुए । वहीँ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रूक्स को अपनी लेंथ और गति से चकमा दिया और गेंद सीढ़ी ब्रूक्स के पैड से जा लगी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया । जहाँ दर्शकों को यकीन नहीं हुआ की एक ओवर में वेस्टइंडीज के 2 विकेट गिर चुके थे ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here