भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। जहाँ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से बाधित इस मैच को 2 बार रोका गए । जहाँ पहले मैच को 50 ओवर से घटाकर 40 ओवर और फिर डीआरएस का उपयोग कर इसे 35 ओवर किया गया । भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। डीआरएस का इस्तेमाल कर वेस्टइंडीज को 5 ओवर में 257 रन बनाने का लक्ष्य मिला है ।
धवन और शुभमन की शानदार शतकीय साझेदारी

भारत के लिए धवन और शुभमन ने पारी की शानदार शुआत की जहाँ दोनों ने मिलकर 122 गेंद पर 101 रन बनाये । पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और शिखर धवन के बीच 138 गेंद में 113 रन की साझेदारी निभाई । दोनों ने शुरू से ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर जमकर रन बरसाए ।
कप्तान धवन लय में नज़र आये वहीँ भारत का पहला विकेट 23 ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा । जहाँ धवन 74 गेंद में 58 रन बनाकर वाल्श का शिकार हुए । जहाँ धवन ने वनडे करियर की अपनी 37वीं अर्धशतकीय पारी खेली ।
श्रेयस ने दिखाई अपनी क्लास
उप कप्तान श्रेयस ने भी अपने फॉर्म को कायम रखा और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंद में 44 रन की पारी खेली ।jahan होसैन की गेंद पर वे आउट हुए । इसके बाद उतरे सूर्यकुमार फीके रहे जहाँ 6 गेंद पर 8 रन बनकर सूर्यकुमार भी 8 रन पर वाल्श का शिकार बने ।
20 मिनट पड़े शुभमन के शतक पर भारी

दो बार बारिश की वजह से मैच को रोका गया जहाँ जब 36 वे ओवर में मैच को बारिश की वजह से रोका गया तन भारतीय समय के अनुसार (12.13 मिनट) पर मैच को रोका गया और अंपायर के अनुसार अगर अगले 20 मिनट में बारिश नहीं रूकती तो वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार लक्ष्य दिया जाता । वो 20 मिनट शुभमन के लिए बेहद भारी पड़े जहाँ वह शतक बनाने से चूक गए और 98 रन पर नाबाद रहे और 257 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया गया । शुभमन गिल ने इस सीरीज में (64), (43), (98*) रन की पारी खेली ।
शुभमन गिल ने तोड़ा सेहवाग का रिकॉर्ड
WI . में भारतीय सलामी बल्लेबाजों का सर्वोच्च एकदिवसीय पारी स्कोर की लिस्ट की बात की जाये तो शुभमन गिल ने सेहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । हालाकिं शुभमन गिल का किस्मत ने साथ नहीं दिया फिर भी उन्होंने सेहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।
साल 2006 में सहवाग ने बतौर सलामी बल्लेबाज़ वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी वहीँ 98 रन बनाकर शुभमन ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है । वहीँ बतौर सलामी बल्लेबाज़ वो तीसरे सर्वाधिक निजी स्कोर वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेयर भी बन गए हैं ।
| निजी स्कोर बतौर सलामी बल्लेबाज़ VS WI | प्लेयर | साल |
| 105 | राहुल द्रविड़ | 2006 |
| 103 | रहाणे | 2017 |
| 98″ | शुभमन गिल | 2022 |
| 97 | सहवाग | 2006 |
भारत की प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीजः शाई होप, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शेमार ब्रूक्स, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।







