वीडियो: लोकेश राहुल की 74 रनों की पारी गई बेकार, पंत फिर हुए फ्लॉप, भारत की 36 रनों से हार, खुली टीम इंडिया की पोल

0
331
views
Video: Lokesh Rahul's innings of 74 went in vain, Pant again flopped, India lost by 30 runs, Team India's poll opened

India vs Western Australia XI, 2nd Match:  भारत और वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच दूसरा अभ्यास मैच पर्थ के वाका स्टेडियम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए एक आदर्श ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 132 रन 8 विकेट पर बना पाए इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 36 रनों से हारी। जहां भारत के लिए यह शर्मनाक हार रही।

लोकेश राहुल की धुआंधार 74 रनों की पारी गई बेकार

जीत के लिए 169 का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की जोड़ी लोकेश और ऋषभ पंत ने पहले विकेट के लिए 21 रन बनाए जहां लोकेश राहुल ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।

वहीं ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर शांत रहा जहां गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर 9 रनों पर आउट हुए ।दीपक हुडा 6 रनों पर पवेलियन वापस लौटे वही हार्दिक पांड्या भी करामात नहीं दिखा पाए और 17 रनों पर वापस लौटे ।अक्षर पटेल 2 रनों पर दिनेश कार्तिक 10 रनों पर आउट हुए।

रोहित शर्मा ने नहीं की बल्लेबाजी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा इस मुकाबले का हिस्सा रहे लेकिन एक्सपेरिमेंट तौर पर उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की जहां सूर्यकुमार और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे। यह साफ दर्शाता है कि टीम इंडिया रोहित शर्मा ,सूर्यकुमार और विराट कोहली पर कितनी आश्रित है ।जहां कर इनका बल्ला नहीं चलेगा तो भारतीय टीम के लिए आने वाले वर्ल्ड कप में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

Video: Lokesh Rahul's innings of 74 went in vain, Pant again flopped, India lost by 30 runs, Team India's poll opened
Pc: Twitter

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश की ओर से डार्सी शॉर्ट ने 39 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन बनाए ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निक ने 41 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के से 64 रन की पारी खेली और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश का टीम का स्कोर 168 रनों पर ले गए।

भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो अश्विन ने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित कीं। वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह के खाते में एक सफलता रहे। भुवनेश्वर कुमार हार्दिक पांड्या दीपक हुडा एवं अक्षर पटेल बिना विकेट के रहे।

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here