वीडियो: “3 साल से हर रात भारत के लिए ब्लू जर्सी में खेलने का सपना देखा” कार्तिक ने किया हाले दिल बयान

0
85
views
Video:
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला के लिए 3 साल के लंबे अंतराल के बाद दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी हुई। जहां आईपीएल में धूम मचाने का परिणाम यह हुआ कि चयनकर्ताओं को दिनेश कार्तिक आखिरकार आकर्षित करते नजर आए एवं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनका चुनाव हुआ। जहां बीसीसीआई के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कार्तिक ने दिल की बात रखी एवं बहुत ही भावनात्मक तरीके से हाले दिल बयान किया।



दिनेश कार्तिक ने बीसीसीआई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने दिल की बात रखते हुए अपनी दिल की बात कह डाली। जिसकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले वर्ष 2019 जुलाई के महीने में आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था ।जहां t20 फॉर्मेट में दिनेश कार्तिक ने आखिरी बार साल 2019 के फरवरी महीने में मैच खेला था  वही कुल 1066 दिनों के लंबे अंतराल के बाद दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी होना बेहद गर्व की बात है।

आईपीएल 2022 में बरपाया कहर



गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक आई पी एल 2022 किसी सपने से कम नहीं रहा जहां अप्रैल 2022 में दिनेश कार्तिक सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले प्लेयर भी बने । जहाँ इस बार उन्हें मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भी प्राप्त हुआ ।

Video: "Dreamed of playing in blue jersey for India every night for 3 years" Karthik made a heartfelt statement
PC: BCCI

जहां फिनिशर की भूमिका में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में ताबड़तोड़ 330 रन बनाए। जहां उनका औसत 55 का रहा ।गौर करने की बात यह है कि 16 मैचों में कुल 10 बार वह नाबाद पवेलियन वापस लौटे। हर मैच में उन्होंने एक अलग अंदाज में अनुभव का अपना प्रदर्शन किया।

दिनेश कार्तिक ने इंटरव्यू में कहा



“पिछले 3 साल से मैं टीम में चुने जाने की कोशिश कर रहा था ।  टीम में चुना जाना गर्व की बात है , इसे महसूस करना एक स्पेशल अनुभव है ।मैं बहुत खुश हूं टीम का भाग बनकर। टीम में चुने जाने की चाहत एवं वह फायर मेरे अंदर पहले से बनी हुई थी भारत के लिए खेलना और भारत की जर्सी में  फिर से खेलने का सपना देखना मुझे मोटिवेट करता रहा पिछले 3 साल से मैं टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए आतुर रहा । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 खेलना मेरे सुंदर पलों में से है।”

Video: "Dreamed of playing in blue jersey for India every night for 3 years" Karthik made a heartfelt statement
PC: BCCI

आपको बता दें की दिनेश कार्तिक ने सीरीज में खेले गए कुल 3 मुकाबलों में 37 रन कुल 119 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जहां उन्हें काफी कम गेंद खेलने के लिए अभी तक सीरीज में मिला है।



वीडियो

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here