विशाखापट्टनम मैं मिली भारतीय टीम को शानदार 48 रनों की जीत के बाद भारतीय टीम का कारवां राजकोट जा पहुंचा है। जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला राजकोट में होगा। जहां यह मुकाबला भी भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति में है अगर यह मैच भारतीय टीम जीती है तो अंतिम और निर्णायक मुकाबले में चैंपियन टीम की घोषणा होगी ।वहीं अगर भारतीय टीम हार जाती है तो यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका के नाम हो जाएगी।
हार्दिक और दिनेश कार्तिक का याराना
पिछले मैच में स्ट्राइक ना देने वाले विवाद के अटलकों को हार्दिक और दिनेश कार्तिक की साथ वाली वीडियो अब सिरे से खारिज करती है, जहां दोनों ही स्टार प्लेयर आपस में बड़े ही याराना अंदाज में बात करते साथ नजर आए।
हालांकि दोनों के बीच बातों को देखकर साफ जाहिर हुआ की तिल का ताड़ बनाने वाली अटकलों को अब हवा नहीं मिलेगी। जहां दोनों ही प्लेयर को बड़े ही सौहार्द पूर्ण ढंग से बात चीत करते साफ देखा गाया। हसी मजाक का दौर जारी रहा ।
ऋषभ पंत और टीम मेंबर आए कॉन्फिडेंट नजर
बॉडी लैंग्वेज की बात की जाए तो टीम बेहद खुश और सकारात्मक नजर आई। जहां फ्लाइट के अंदर भी प्लेयर्स के बीच खुशनुमा मौहौल था। जहां राजकोट के सड़कों पर हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋतुराज के होडिंगा ने समा बांध दिया।

जहां होटल के गेट पर जबरदस्त लोक नृत्य ने प्लेयर्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। अर्शदीप ने भी अपने डांसिंग मूव से दिल जीता।
राजकोट के होटल में हुआ भव्य स्वागत
राजकोट के होटल के बाहर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया । जहां परंपरागत नृत्य ने प्लेयर्स का दिल जीता ।वही टीका लगाकर सभी प्लेयर्स की एंट्री होटल के अंदर की गई। होटल के स्टाफ ने फूलों की बारिश कर प्लेयर्स के एंट्री को ग्रैंड बना दिया ।
राजकोट में जीत के साथ होगी बराबरी

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे सीरीज में राजकोट में होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। जहां भारतीय टीम एक जीत के साथ 2/2 की बराबरी करने के मकसद से मैदान पर उतरेगी वहीं दक्षिण अफ्रीका का इरादा मैच को सील करने का होगा ।
वीडियो
Off from Vizag with a win 👍 👍
On-to Rajkot with a warm welcome 👏 👏#TeamIndia | #INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/QHokrgNMcT
— BCCI (@BCCI) June 15, 2022







