पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी क्रिकेट में पहले अपने बार बार सन्यास और अब अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर अफरीदी ने अब टिपण्णी करते हुए मज़ा लिया है । जिसे सुनकर शायद भारतीय फैंस में नाराजगी जरूर बढ़ेगी ।
पूर्व कप्तान और बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक चैनल पर बातचीत करते हुए भारत के सबसे शानदार और रन मशीन कहे जाने वाले प्लेयर विराट कोहली के क्रिकेट के प्रति ऐटिटूड को लेकर कटघरे में खड़ा कर दिया है । जहाँ एक के बाद एक तीखे सवाल विराट के क्रिकेट के प्रति एटीट्यूड को लेकर उठाये हैं.
शाहिद अफरीदी ने बातचीत के दौरान यह कहा की ‘एटीट्यूड क्रिकेट में सबसे महत्व रखता है” मैं हमेशा ही क्रिकेट के प्रति रवैया की बातें करता आया हूँ । क्रिकेट के प्रति आपका एटीट्यूड है या नहीं? विराट कोहली अपने कैरियर के शुरुआत में विराट कोहली विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़ बनना चाहते थे. क्या वह अभी भी उसी प्रेरणा के साथ क्रिकेट को खेल रहे हैं? यह एक बड़ा गहरा सवाल है.’
शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें फिर सवालों के घेरे में लेते हुए कहा की है ‘विराट के पास क्लास है, लेकिन क्या वह एक बार फिर से एक नंबर 1 बल्लेबाज बनना चाहते हैं ?” फिर से तंज कस्ते हुए अफरीदी ने कहा की ” विराट को ऐसा तो नहीं लगता है कि उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर में सब कुछ प्राप्त कर लिया है और वह अब रिलैक्स है और सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं. यह सब रवैया पर निर्भर करता है.

विराट कोहली कुछ समय से बल्लेबाज़ी में स्ट्रगल करते दिखाई दे रहे हैं जहाँ आईपीएल का यह सीजन भी उनका अच्छा नहीं गुजरा केवल 2 अर्धशतक इस बार आईपीएल में आये वहीँ शतकों का सूखा बना हुआ है । जहाँ लगभग 3 साल से कोहली के बल्ले से विराट पारी नहीं निकली है । विराट के पास प्रतिभा की कमी नहीं है वे वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं लेकिन उनका यह फॉर्म बेहद चिंता का विषय बना हुआ है ।
अगर शतक की बात करें तो कोहली के बल्ले से बांग्लादेश के विरूद्ध 2019 में शतक लगाया गया था. जहाँ अब उन्हें इसका हल तलाश करने की दरकार है । दूसरी ओर अफरीदी के कड़वे बोल शायद इसलिए भी निकले की बाबर आज़म तीनो फॉर्मेट में लगातर शतक बना रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं । लिहाजा यह विराट पर दवाब बढ़ने की रणनीति ज्यादा लग रही है ।
आईपीएल 2022 के दौरान भी विराट कोहली ने बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी वहीँ खेले गए कुल 16 मैचों में उन्होंने 341 रन बनाए हैं. जहाँ उन्होंने 2 अर्धशतक गुजरात के खिलाफ बनाए । जल्द ही विराट पारी खेलकर आलोचकों का मुँह बंद करेगें ये सभी फैंस उम्मीद कर रहे हैं ।







