विडियो: PAK की हार के बाद गौतम गंभीर ने श्रीलंका का झंडा लहराकर छिड़क दिया पाकिस्तान के जख्मो पर मिर्च

0
101
views
Video: After PAK's defeat, Gautam Gambhir waving the Sri Lankan flag and sprinkled chilli on Pakistan's wounds
PC : Twitter

यह पहली बार था और यह पहला मौका था जब गौतम गंभीर ने भारत के अलावा किसी दूसरे देश के झंडे को लहराकर दिल जीता। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां केवल झंडा लहराकर गौतम गंभीर ने यह बता दिया की वे किस टीम को सपोर्ट कर रहे थे और किस टीम के जीत के साथ बेहद खुश थे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से रौंद दिया और एशिया कप के फाइनल मुक़ाबले में जीत दर्ज कर छठी बार एशिया कप पर कब्जा किया। इसके बाद गौतम गंभीर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद श्रीलंका का झंडा लहराया और श्रीलंका के फैंस से भी रूबरू हुए। जहां सभी फैंस ने गंभीर को सरहया और उनकी तस्वीर भी लीं।

मैच में आया था गजब मोड़

Video: After PAK's defeat, Gautam Gambhir waving the Sri Lankan flag and sprinkled chilli on Pakistan's wounds
PC: ICC

श्रीलंका ने अपने 5 विकेट 58 रनों पर खो दिए थे। जहां एक समय पाकिस्तान के फैंस जीत के लगभग जश्न मनाना शुरू ही कर दिया था की अचानक मैदान पर हसरंगा और राजपक्षे ने रनों की सुनामी ला दी और इस सुनामी का शिकार पाकिस्तान के गेंदबाज बने। आलम यह रहा कि दो बड़ी साझेदारी पनपी जिसमें bhanuka राजपक्षे और हसरंगा के बीच 36 गेंद में 58 रनों की जबरदस्त साझेदारी और उसके ठीक बाद राजपक्षे और चमीका करूणारत्ने के बीच 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी ने मैच का मोमेंटम श्रीलंका की।ओर ला खड़ा किया।

पाकिस्तान के बीच के ओवर में 32 रन पर गिरे 7 विकेट ने पलटा मैच

एक समय पाकिस्तान 92 के स्कोर पर 2 विकेट पर था वहीं रन गति को बढ़ाने के चक्कर में और श्रीलंका के गेंदबाजों ने बनाए गए दवाब के बाद पाकिस्तान का।खेमा फिर हड़बड़ाहट में आ गई। जहां हवाई शॉट लगाने के चक्कर में गड़बड़ी भी होनी शुरू हुई और इसका फायदा हसरंगा ने उठाया। एक समय 92 रन पर 2 विकेट से 125 पर 9 विकेट हो गए पाकिस्तान के। जहां हसरंगा ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मदूषण ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट अर्जित किए।

7 प्लेयर दहाई का आंकड़ा छू भी नहीं सके

बाबर आजम 5, फखर जमान 0, मोहम्मद नवाज़ 6, खुशदील शाह 2, आसिफ अली 0, शादाब खान 8, नसीम शाह 4 रन बनाकर आउट हुए।

गंभीर ने बताया किसकी वजह से मिली हार

Video: After PAK's defeat, Gautam Gambhir waving the Sri Lankan flag and sprinkled chilli on Pakistan's wounds

गंभीर ने खुले तौर पर रिजवान और इफ्तिखार को हार का दोषी करार दिया। जहां उन्होंने यह कहा की एक समय केवल 9 के रन रेट से रन बनाने थे लेकिन स्लो रन रेट और रन ए बॉल की वजह से रिजवान और इफ्तिखार ने बाकी के प्लेयर आसिफ और नवाज के ऊपर दवाब दिलवा दिया और उनका विकेट गुच्छे में लेने में श्रीलंका की टीम कामयाब रही। रिजवान और इफ्तिखार ने तेज बल्लेबाजी करने का इंटेंट ही नहीं दिखाया।

गौतम गंभीर ने दिखाया बड़ा दिल

Video: After PAK's defeat, Gautam Gambhir waving the Sri Lankan flag and sprinkled chilli on Pakistan's wounds

श्रीलंका के जीत और हाल में घटे आर्थिक संकट के बाद धीरे धीरे जनजीवन पटरी पर आ रही है। जहां इस जीत के बाद ना केवल श्रीलंका के लोगों को खुशी दी है बल्कि आत्मविश्वास भी प्रदान की है। एकजुट होकर प्रयास और नामुमकिन को मुमकिन करने की जिद की वजह से आज श्रीलंका ने जीत दर्ज की है और इस जीत में गंभीर ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराकर श्रीलंका के।झंडे को लहराया और खुले तौर पर श्रीलंका के सपोर्ट में उतरे जहां यह देखना बेहद शानदार और दिलचस्प रहा।

नहीं दिखे प्रेजेंटेशन के दौरान पाकिस्तान के टीम

रनरअप पाकिस्तान की टीम को 75000 डॉलर की इनामी राशि दी गई जिसके लेकर बाबर आजम सीधा ड्रेसिंग रूम की ओर निकल लिए। वहीं केवल पाकिस्तान के सोच सकलेन मुस्ताक पूरे प्रेजेंटेशन मैदान पर मौजूद रहे और एक भी पाकिस्तान के प्लेयर मैदान पर नहीं दिखाई दिए।

video

;

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here