दिनेश कार्तिक और हार्दिक की दोस्ती अब जग जाहिर है,जहां अब इसमें कोई भी संशय नहीं है की हार्दिक और कार्तिक के बीच कोई मनमुटाव जैसे बातें शेष हैं। जहां हाल में ही एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ विनिंग छक्के जड़ने के बाद दिनेश कार्तिक हार्दिक के सामने नतमस्तक होकर उनका मान बढ़ाया और उनकी पारी की सराहना की थी। वहीं आज बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप समेत आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं दिनेश कार्तिक अपने नाम आने के बाद बेहद भावुक होकर ट्वीट किया है वहीं इस ट्वीट पर हार्दिक ने उनका उत्साह वर्धन किया है।
दो विकेटकीपर को हुआ चुनाव

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकेटकीपर भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं लोकेश राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं। आपको बता दें की साल 2007 में दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप टी20 का हिस्सा थे वहीं अब 15 साल बाद एक बार फिर यह मौका आया है जब दिनेश कार्तिक फिर से वर्ल्ड कप 2022 का हिस्सा हैं। लिहाजा 37 वर्षीय कार्तिक के लिए बड़ी गौरव की बात है। जहां सिलेक्शन के बाद वे भावुक होकर ट्वीट कर दिया है जिसके बाद हार्दिक ने उनका उत्साह जमकर बढ़ाया है।
दिनेश कार्तिक ने किए ये ट्वीट
दिनेश कार्तिक ने लिखा की ” सपने सच होते हैं” जहां एक बार फिर सबसे बड़े मंच के लिए उनका नाम आने से वे हर्ष के साथ साथ भावुक भी लगें। जहां पिछले बार वह धोनी की कप्तानी में टीम का हिस्सा थे वहीं अब रोहित शर्मा की कप्तानी में हिस्सा होंगे ।
हार्दिक ने कार्तिक को “चैंपियन” बोल बढ़ाया मान और हौसला
Champion 🫶 https://t.co/8BjL0HRU2h
— hardik pandya (@hardikpandya7) September 12, 2022
दिनेश कार्तिक के भावुक ट्वीट पर हरफनमौला प्लेयर हार्दिक ने ट्वीट कर चैंपियन शब्द से उनका संबोधन किया और उनका हौसला बढ़ाया है। जहां उनके कमेंट के कई मायने हैं एक ओर जहां उन्होंने क्रिकेट के प्रति प्रेम को सम्मान दिया है वहीं कार्तिक के मेहनत और एक बार फिर इस मुकाम पर पहुंचने पर बधाई जताई है। आपको बता दें की एशिया कप में दिनेश कार्तिक को 6 मैच में केवल 2 मैच में मौका मिला था जिसमें उन्होंने केवल पाकिस्तान के खिलाफ 1 गेंद खेली थी वहीं हांगकांग के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। जहां पूरे सीरीज में उन्होंने एक गेंद खेली थी और एक ओवर फेका भी था जिसमें उन्होंने 18 रन दिए थे।
आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन ने बनाया आधार

दिनेश कार्तिक ने आई पी एल 2022 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेले गए 16 मैच में कुल 330 रन बनाए थे जहां उनका औसत 55 करा था दिनेश कार्तिक ने साल 2022 में 183.3 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी जिसमें उन्होंने एक अर्धशतकीय पारी भी खेली थी ,यह वही मौका था जब दिनेश कार्तिक को सभी ने सराहा और चयनकर्ताओं के निशानों पर दिनेश कार्तिक आए जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस बार में विकेटकीपर की नहीं बल्कि सनी सर के रूप में चर्चा में आए।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की टीम
One title 🏆
One goal 🎯
Our squad 💪🏻#TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/Dw9fWinHYQ— BCCI (@BCCI) September 12, 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।







