सपना देखो सपने जरूर सच होते हैं चाहिए होती है तो लगन मेहनत और जिद इसका जीता जागता उदाहरण दिनेश कार्तिक हैं। जिसके लिए पिछले 8 महीनों से दिनेश कार्तिक जी जान से मेहनत कर रहे थे शायद उसका फल उन्हें मिल गया है। जहां आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा जहां वेस्टइंडीज, इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। साथ में ही एक बड़े टीम प्लेयर की भी भूमिका निभाई। वहीं आपको बता दें की दिनेश कार्तिक साल 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे वहीं 15 साल बाद एक बार फिर से उन्होंने वर्ल्ड कप स्क्वाड में वापिस करने में सफलता पाई है यह केवल प्रदर्शन ही है क्योंकि अगर उम्र की बात की जाए तो दिनेश कार्तिक 37 वर्षीय हैं लिहाजा यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
नहीं मिला संजू सैमसन को मौका
आपको बता दें की संजू सैमसन ना ही दक्षिण अफ्रीका ना ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज और ना ही वर्ल्ड कप 2022 स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं फैंस को उम्मीद नहीं थी की ऐसा होगा। जहां तेज पिच पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू को ले जाने की बात पहले भी की थी। लेकिन आज जब बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप स्क्वाड का ऐलान किया तो संजू प्लान का हिस्सा नहीं हैं।
दिनेश कार्तिक ने किया ट्वीट
दिनेश कार्तिक ने टीम में चुने जाने बाद ट्वीट किया और लिखा की सपने भी सच होते हैं।
Dreams do come true 💙
— DK (@DineshKarthik) September 12, 2022
जहां 37 वर्षीय इस क्रिकेटर ने अपने लिए बेहद इजाजत कमाते हुए केवल क्रिकेट से प्रेम किया है यह साबित कर दिया है। जहां एक समय वे कॉमेंटेटर की भूमिका में भी आ गए थे लेकिन फिर से उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की बदौलत पहले आईपीएल और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका निभाई। 2.0 कार्तिक ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दिनेश कार्तिक ने कुल 50 मैच की 40 पारियों में 592 रन 139.95 की औसत से बनाए हैं। जहां अगर गौतम गंभीर की माने तो टी 20 में आंकड़े नहीं बल्कि वो 25/40 रन मायने रखते हैं जिससे टीम जीतती है लिहाजा यह साफ है की संजू सैमसन को पछाड़कर दिनेश कार्तिक ने अपनी जगह बनाई है। दिनेश कार्तिक ने 1 दिसंबर 2006 को टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था वहीं अब तक सबसे लंबे 15 साल के कैरियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखें हैं।
आईपीएल 2022 का जबरदस्त प्रदर्शन बना सिलेक्शन की वजह
आरसीबी ने इस बार दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया कहां इस साल दिनेश कार्तिक ने साल 2022 में 16 मैच 330 रन 55 की औसत से बनाए थे । 183.33 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए थे। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 66 रन का रहा था। जहां उन्होंने साल 2022 में 22 छक्के जड़े थे।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्कवायड
One title 🏆
One goal 🎯
Our squad 💪🏻#TeamIndia | #T20WorldCup pic.twitter.com/Dw9fWinHYQ— BCCI (@BCCI) September 12, 2022
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।







