IPL 2022 के 58 वें मुकाबले में दबंग दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा कर अंकतालिका में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हो चुकी है । इससे टॉस पर नज़र डेल तो राजस्थान ने टॉस हारकर दिल्ली के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। राजस्थान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ या कहे दिग्गज आल राउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और राजस्थान की तरफ से सर्वाधिक 50 रन की बेहतरीन पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने वार्नर को मार्श के शानदार 144 रन की साझेदारी की बदौलत मैच को एकतरफा बनाते हुए 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया । जहाँ मार्श ने 7 छक्के लगाकर समा बांध दिया वहीँ अश्विन की गेंद पर चक्का रहा खास ।
दिल्ली ने 11 गेंद शेष रहते हुए 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और प्लोऑफ की उम्मीद को ज़िंदा रखा । मिलेच मार्श ने 62 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेली जहाँ उन्होंने 7 छक्के भी लगाए । इन सभी छक्कों में से अश्विन की गेंद पर लगाया गया चक्का बेहद शानदार था ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज एस भरत का विकेट पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए पारी की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने इनका काम तमाम किया । एस भरत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मिचल मार्श ने शानदार बल्लेबाज़ी की वहीँ राजस्थान के कप्तान कप्तान संजू सैमसन ने पॉवरप्ले में ही अश्विन को गेंद थमा दी ।
चौथे ओवर की पहली दो गेंद को डॉट देने के बाद मार्श ने हाथ खोलने की ठानी और अश्विन ने ट्रेड मार्क गेंद कैर्रम बॉल डाली की मिचेल मार्श ने अश्विन की उस गेंद पर शॉट लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का बटोरा । क्लास और टाइमिंग का अद्भुत नज़ारा देखने मिला ।
— Jeny (@AlieJeny) May 11, 2022
इस जीत से दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह 5 वें स्थान पर काबिज हो चुकी है । वही प्ले-ऑफ में पहुंचने में आने के लिए अब दिल्ली को बाकि बचे 2 मार्च जीतने हैं .। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। वही अब राजस्थान को भी प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों मैचों को जीतना होगा ।







