आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया ।जहां इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 137 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 156 रन पर आउट हो गई। जिस टीम की वजह से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ा था आज उस टीम को इंग्लैंड ने बाहर का रास्ता वर्ल्ड कप 2022 से दिखा दिया है । वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जायेगा ,
दक्षिण अफ्रीका ने 3 रन से मात देकर किया था भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से बाहर, आज खुद बाहर
वह दिन कौन भूल सकता है जब आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच भिड़ंत हुई थी। जहां दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम का जीता हुआ मैच 3 रनों से हराकर भारतीय टीम का सपना और वर्ल्ड कप का सफर रोक दिया था ।जहां हर तरफ गम और मातम का माहौल साफ दिख रहा था ।
जहां टीम इंडिया ने उस मैच में जी जान से सर्वस्व निछावर किया था लेकिन जीत दक्षिण अफ्रीका की झोली में गई थी। वही आज जिस टीम ने भारतीय टीम को बाहर किया उसे आज वर्ल्ड कप के बेहद करीब आने के बाद भी बाहर जाना पड़ा।
मैच का लेखा जोखा
#CWC22 FINALISTS!!!!!!!! pic.twitter.com/qnL2kgpeoF
— England Cricket (@englandcricket) March 31, 2022
इंग्लैंड की ओर से बड़े मंच पर डेनियल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 125 गेंद पर 129 रनों की पारी खेली जहां ,उन्होंने 12 चौके जड़े। डंकले ने 60 रन का बहुमूल्य योगदान दिया। एक्सलेस्टिन ने 24 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इंग्लैंड की टीम चैंपियन टीम की तरह खेली वहीँ भारतीय फैंस का सपोर्ट भी इंग्लैंड की टीम को कर रही थी ।
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्माइल ने 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए। केप और मसाबता को 2सफलता मिली। खाका को एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी
दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए । जहां ली 2 रन पर वहीं लौरा 0 रन पर आउट हुई। लारा ने पारी संभाला और 28 रन बनाए। वहीं लूस ने 21, मिगोन ने 21 तथा तृषा ने 21 रनों का योगदान दिया। नियमित अंतराल पर विकेट खोना हार की सबसे बड़ी वजह बनी।
इंग्लैंड की बॉलिंग
The best bowling figures of her ODI career 🙌
Take a bow, Sophie Ecclestone 🙇♀️#CWC22 pic.twitter.com/LGRinYlzwq
— ICC (@ICC) March 31, 2022
इंग्लैंड की बॉलिंग की बात की जाए तो सोफी सबसे सफल बॉलर रहीं जिन्होंने 8 ओवर में 36 रन देकर 6 विकेट चटकाए। यह वर्ल्ड कप 2022 का सबसे अच्छा प्रदर्शन हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को सेट होने का मौका ही नहीं दिया । केट को एक सफलता और चार्लोट को भी एक सफलता हाथ लगी। अन्या ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।







