RCB vs KKR: धोनी का यह गुरुमंत्र आया डुप्लेसिस को याद,  प्रेजेंटेशन पर किया धोनी को याद, 3 विकेट से RCB विजयी

0
86
views
RCB vs KKR: Dhoni's mantra came to remember Duplessis, remember Dhoni on presentation, RCB won by 3 wickets
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 में बैंगलोर ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए कोलकाता को 3 विकेट से करारी मात दी। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करने उतरी कोलकाता की टीम महज 128 रनों पर सिमट गई। वहीं छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य की प्राप्ति कर मैच को अपने नाम किया और अपनी इस सत्र में पहली जीत हासिल की। वहीं प्रेजेंटेशन के दौरान बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने जीत की वजह धोनी के गुरुमंत्र को बताया।

प्रेजेंटेशन के दौरान जानिए क्या कहा

बतौर कप्तान पहली जीत के साथ बेहद खुश लगे डुप्लेसिस, जहां उन्होंने कहा की गेंद बाजी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां कुछ दिन पहले गेंद बाजों ने 200 से अधिक रन दिए थे वहीं 130 के अंदर रोकना बेहद शानदार है। तेज बॉलर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने यह भी कहा की खेल को अंत तक ले जाना उनकी प्राथमिकता थी। जो की अक्सर धोनी करते नजर आते हैं। वहीं उन्होंने कार्तिक के बारे में भी कहा की दिनेश कार्तिक धोनी की तरह ही कुल रहते हैं ऐसे मौके पर। जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने यह भी कहा की विराट कार्तिक और भी प्लेयर्स उन्हें मैदान पर मैदान करते हैं जिससे की टीम एफर्ट का पता चलता है और सकारात्मक निर्णय लेने में सुविधा होती है। वहीं इस जीत के साथ बैंगलोर ने आईपीएल सीजन 15 में अपना खाता खोल लिया हैं ।

गौरतलब है की यह बैंगलोर की इस सीजन 15 की पहली जीत है तो वहीं, कोलकाता को जहां पहले मैच में चेन्नई पर जीत मिली थी वहीं अब बैंगलोर के हाथों पहली हार का सामना करना पड़ा है. अंकतालिका में केकेआर अब पांचवें स्थान पर हैं वहीं आरसीबी उससे एक स्थान नीचे छठे स्थान पर है.आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का लगाकर मैच लगभग अपने नाम कर लिया है. कार्तिक ने रसेल की गेंद पर पहले छक्का और फिर अगली गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने जीत की औपचारिकता भी खत्म कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here