मोहम्मद सिराज के लिए आईपीएल 2022 का सीजन बुरे सपने की तरह बिता । जहाँ बैंगलोर के स्टार गेंदबाज़ की श्रेणी में आपने वाले सिराज की जमकर कुटाई आईपीएल 2022 में हुई । वहीँ सिराज से जमकर रन भी लुटाए । हालाकिं ये खेल का पहलु है । जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपको फैंस सर पर बिठाते हैं और जब आपका प्रदर्शन खास नहीं रहता तो फिर फैंस का ऊँगली उठाना भी लाजमी हो जाता है । लेकिन इस बार सिराज को रोहित शर्मा की प्रशंसा करना भारी पड़ा है । जहाँ विराट के फैंस ने सिराज की क्लास लगा दी है ।
भले ही सिराज का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में खास ना रहा हो लेकिन चयनकर्ताओं की नज़र में अभी भी मोहम्मद सिराज के पास अनुभव है जिस खास वजह से सिराज का नाम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए डाला गया है ।मोहम्मद सिराज इंग्लैंड दौरे पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में नज़र आ सकते हैं ।

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट मैच मोहम्मद सिराज विराट कोहली की अगुवाई में खेल रहे थे. लेकिन इस बार यह एकमात्र टेस्ट मैच रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे. यही वजह है कि मोहम्मद सिराज रोहित शर्मा की तारीफ कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि ‘जब भी कोई खिलाड़ी दबाव में होता है तो रोहित हमेशा उस खिलाड़ी की मदद करते हैं.’
मोहम्मद सिराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत के दौरान रोहित शर्मा जो की भारतीय टीम के कप्तान हैं उनकी जमकर तारीफ की है। जहाँ सिराज ने कहा कि ” रोहित ऐसे कप्तान हैं जो अक्सर दबाव में रहने वाले प्लेयर की सहायता करते हैं और उनके पूरा सपोर्ट प्रदान करते हैं ।
दबाव से घेरे प्लेयर की मनोदशा को रोहित बखूबी समझते हैं । रोहित के पास हमेशा मुश्किल समय के लिए प्लान बी होता है। ऐसे कप्तान के साथ खेलना बेहद शानदार है जो आपको समझे।”
मोहम्मद सिराज के नए कप्तान रोहित शर्मा के लिए अच्छे शब्द रास नहीं आ रहे हैं । जहाँ विराट कोहली के प्रशंसक ने सिराज के इस बयान के बाद आड़े हाथों में ले लिया है । सिराज के ऐसा बयान साझा करने के बाद फैंस ने इसे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए स्टंट बताया जा रहा है ।
हालाकिं यह किसी से छुपा नहीं है की भारतीय टीम में कप्तानी का रोल बेहद अहम् है और बेहद शक्तिशाली है । चयनकर्ता भी बिना कप्तान की राय के सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं करते । इसे देखते हए क्या सिराज की रोहित के लिए की गई प्रशंसा टीम में जगह पाने की जुगत है या ये उनकी दिल से निकली हुई बातें हैं ।
उसका निर्णय तो आप खुद करें ।
Makkhan maar Raha hai https://t.co/Nlq1cvergI
— Bikash KC (@imbkaskc) June 2, 2022
He already removed you out of team , so u need to beg for 11 , good going
— Prashanth (@UrsPrashanth18) June 2, 2022
— Aftab Ahmed (@iam_Aftab24) June 3, 2022







