अफगानिस्तान और बांग्लादेश (Bangladesh vs Afghanistan, 3rd ODI )के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चट्टोग्राम में खेला गया जहां इस मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने सात विकेट से जीतकर अपने सम्मान की रक्षा की ।वहीं 2-1 से सीरीज पर अफगानिस्तान का कब्जा रहा ।यहां पर बता दें कि अफगानिस्तान में पहला मुकाबला 17 रन दूसरा मुकाबला 142 रन से जीता था, वही आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की 7 विकेटों से जीत हुई । इस जीत में अहम भूमिका बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इस्लाम ने निभाई उन्होंने सनसनीखेज करते हुए 4 विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी ।
मैच का लेखा-जोखा
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीसरे एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 126 रनों पर धराशाई हो गई ।इसके जवाब में 127 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया। जहां एक तरफा जीत दर्ज कर सापुडा साफ होने के कलंक से रक्षा की।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जहां अफगानिस्तान ने अपने 5 विकेट 32 रन पर गवा दिए। जहां बांग्लादेश की ओर से शोरीफुल इस्लाम( Shoriful Islam) ने 9 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए और टॉप ऑर्डर को धराशाही कर दिया। जहां गेंदबाजी में उन्होंने जबरदस्त मिश्रण किया। गनीमत यह रही की अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ने एक छोर संभाला और 56 रन बनाए। शहीदी ने 22 रन का योगदान दिया।
जीत के लिया महज 127 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 23.3 ओवर में 129 रन बनाकर मैच को बांग्लादेश के नाम किया। लिटन दास ने 53 रन और शाकिब ने 39 रन का योगदान दिया।
2/1 से बनी अफगानिस्तान चैन्पियन

यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए यादगार बना जहां इस सीरीज में अफगानिस्तान ने पहली दफा बंगलदेश को उनकी ही सरजमीं पर रौंदा है और 2/1 से चैंपियन बनाकर कप पर कब्जा किया। हालांकि आखिरी मैच में बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर अपने सम्मान की रक्षा की।
वीडियो
Pace + Aggression = 4 wickets 📷
Shoriful Islam ran through Afghanistan batting today!
.
.#BANvAFG #CricketTwitter pic.twitter.com/sVZhCbEjJ1— FanCode (@FanCode) July 11, 2023







