एशिया कप 2022 (ASIA CUP-2022)के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है । जहाँ से विराट कोहली टीम में पदार्पण कर रहे हैं । वहीँ भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा । जहाँ कोहली अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
आपको बता दें की 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस एशिया कप में पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका में होगा । वहीँ एशिया कप 2022 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों पर नज़र डालें तो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप 2022 का हिस्सा होंगी, एक टीम का चयन क्वालीफिकेशन राउंड से होगा ।
28 अगस्त को विराट रचेंगें इतिहास

भारत अपना एशिया कप का आगाज 28 अगस्त को पाकिस्तान के विरूद्ध मैच से करेगी । पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कोहली अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगें । जहाँ कोहली तीनों फॉर्मेट में 100+ मैच खेलने वाले भारत और एशिया के पहले और विश्व के दूसरे ऐसा बल्लेबाज़ बनने का गौरव प्राप्त करेगें ।
न्यूजीलैंड के रोस टेलर विश्व के अभी एकमात्र प्लेयर हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में ( टेस्ट , वनडे, टी 20 ) मुकाबले में 100+ मैच खेले हैं । जहाँ आंकड़ों की बात की जाये तो टेलर ने 112 टेस्ट , 236 वनडे के साथ 102 टी20 मैच खेले हैं। वहीँ मौजूदा आंकड़े की बात की जाये तो विराट कोहली ने कुल 102 टेस्ट, 262 वनडे इंटरनेशनल और 99 टी20 मैच में शिरकत की है ।
जो काम धोनी , रोहित जैसे दिग्गज प्लेयर नहीं कर पाए हैं वो सबसे पहले अब विराट कोहली करते नज़र आयेगें । सोने पर सुहागा तब होगा , जब विराट कोहली 28 अगस्त को शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म मृ वापसी करें और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसे यहीं क्रिकेट फैंस की मंशा और चाहत होगी ।
एशिया कप 2022 शेड्यूल (Asia cup 2022 schedule)
| 27 अगस्त 2022 | श्रीलंका vs अफगानिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 28 अगस्त 2022 | भारत vs पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 30 अगस्त 2022 | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
| 31 अगस्त 2022 | भारत vs TBC, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| 1 सितंबर 2022 | श्रीलंका vs बांग्लादेश, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |







