एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गाया है। जहां लोकेश राहुल संग विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है तो ईशान किशन, संजू सैमसन और शमी के नाम ना होने से फैंस ना खुश हैं। गौरतलब है की तेज गेंदबाज शमी के टीम में ना चुने जाने पर भारत के पूर्व सिलेक्टर श्रीकांत air पूर्व प्लेयर अकाश चोपड़ा नाखुश हैं। वहीं क्रिकेट पंडितों का यहां तक अनुमान है की शायद ही वर्ल्ड कप 2022 के प्लान में अब मोहम्मद शमी के बारे में सोचा भी जा रहा हो।
आवेश खान क्या शमी से बेहतर ?
यह तो बयान करना कठिन है की 20 ओवर के फटाफट मैच में क्या आयु अड़चन आ सकती है या नहीं अगर आयु अड़चन है तो दिनेश कार्तिक पर भी अटकलों की सुई घूम सकती है और प्रदर्शन की बात की जाए तो मोहम्मद शमी की स्विंग और रिवर्स स्विंग का तोड़ शायद ही किसी के पास हो। आलम यह है की बैकअप टीम में भी दीपक चाहर जगह दी है और शमी गुल हैं। वहीं अब अकाश चोपड़ा और पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत का गुस्सा काफी हद तक थिंक टैंक पर फूटा है।

श्रीकांत ने कहा की शमी अपने साथ अनुभव का भंडार लेकर आते हैं शमी ने अपना आखिरी टी 20 I मुकाबला वर्ल्ड कप में ही खेला था और अचानक उन्हें प्लान में ना शामिल करना समझ। से परे है। अनुसार अगर वे टीम में चयनकर्ता के पद पर होते तो वे जरूर शमी को तरजीह देते।
Agree wholeheartedly. Was going to tweet the same. Shami.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 8, 2022
पूर्व प्लेयर अकाश चोपड़ा ने हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा की उन्हें समझ नही आ रहा की क्यों शमी एशिया कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं है। “आईपीएल मैं उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था। “अगर आवेश खान और मोहम्मद शमी में से एक का चुनाव मुझे करना हो तो मैं आंख बंद कर शमी का चुनाव करुगा।” आवेश अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन जसप्रीत की गैरमौजूदगी में मैं शमी को नई गेंद से बॉलिंग करते हुए देखना चाहता था।”
एशिया कप के लिए ये है 15 सदस्यीय भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।







