वीडियो: हरमनप्रीत ने एक हाथ से लिया असंभव कैच, मचाई सनसनी, शेफाली ने अंतिम ओवर में गिरे 4 विकेट, बांग्लादेश की सीरीज हार 

0
325
views
Harmanpreet took an impossible catch with one hand, created a sensation, Shefali fell 4 wickets in the last over, Bangladesh lost the series
PC: TWITTER

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका के मैदान पर भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम (Bangladesh Women vs India Women, 2nd T20I )के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहां रोमांच भर इस मुकाबले को भारतीय महिला टीम ने 8 रनों से जीतकर 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया ।आखिरी ओवर में जीत के लिए बांग्लादेश की टीम को 10 रनों की दरकार थी वहीँ  शेफाली वर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम महज 2 रन बना पाई व. जहाँ आखरी ओवर में शेफाली वर्मा ने 3 विकेट चटकाए एवं 1 रन आउट को अंजाम दिया । वहीं इस मैच में हरमनप्रीत ने असंभव कैच को लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी।

मैच का लेखा जोखा

भारत और बांग्लादेश के बीच में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने  20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 87 रनों पर ढेर हो गई। जहां इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा किया ।

स्मृति मांधना और शेफाली की तूफानी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत की जहां पहले 26 गेंदों पर दोनों के बीच 33 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई ।उसके बाद विकेट के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ ।जहां भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना पाई भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 10 ,हरलीन  ने 6 रन यास्तिका भाटिया ने 11रन बनाए। हरमाप्रीत 0 पर आउट हुई।

बांग्लादेश की ओर से सुलताना ने 3, फहीमा ने 2 विकेट हासिल किए।

Harmanpreet took an impossible catch with one hand, created a sensation, Shefali fell 4 wickets in the last over, Bangladesh lost the series
PC: TWITTER

जीत के लिए 96 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 87 रन पर सिमट गई।  अंतिम ओवर में शफली वर्मा के आखिरी ओवर में बांग्लादेश की टीम 10 रन नहीं बना पाई वहीं शेफाली वर्मा के निर्णायक ओवर में 4 विकेट गिरे और बांग्लादेश की टीम जीता हुआ मैच हार गई।

हरमनप्रीत का जबरदस्त कैच

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश की सलामी प्लेयर  रानी ऑफ साइड की दिशा में कट शॉट खेलना चाहती थी लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुई स्लिप पर गई और हरमनप्रीत ( Harmanpreet Kaur)ने एक हाथ से दीप्ति शर्मा की गेंद पर रानी का कैच लेकर बांग्लादेश को जबरदस्त झटका दिया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here