शेफाली वर्मा-दीप्ति शर्मा का धमाल, थाईलैंड को 74 रन से रौंद एशिया कप के फाइनल में प्रवेश,हरमन भी चमकी

0
232
views
Shefali Verma-Deepti Sharma thrash Thailand by 74 runs to enter the final of Asia Cup, Harman also shines
Pc: bcci

India Women vs Thailand Women, Semi Final 1:एशिया कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम और थाईलैंड की टीम के बीच हुआ साले ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। एशिया कप 2022 में फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी भारतीय टीम ।वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरे सेमीफ़ाइनल में जो भी टीम जीती है उसका मुकाबला फाइनल में भारतीय टीम से होगा।

Shefali Verma-Deepti Sharma thrash Thailand by 74 runs to enter the final of Asia Cup, Harman also shines
Pc: Bcci

शेफाली वर्मा का धमाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने धुआंधार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 150 खराब होने स्मृति मंधाना 13 रन के स्कोर पर आउट हुई, ज़ेमिमा  ने 27 रनों का योगदान दिया ।वहीं हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर चार चौके की मदद से 36 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। थाईलैंड की ओर से टिप्पोच ने 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

दीप्ति शर्मा की करिश्माई गेम के सामने बिखरे थाईलैंड की टीम

Shefali Verma-Deepti Sharma thrash Thailand by 74 runs to enter the final of Asia Cup, Harman also shines
Pc: bcci

दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 7 रन देकर तीन सफलता अर्जित की जहां उन्होंने थाईलैंड की टीम की कमर तोड़ दी ।वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार ओवर में 10 रन देकर दो सफलता अर्जित की ।रेणुका सिंह स्नेह राणा और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता हाथ लगी।

प्लेयर ऑफ द मैच

शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 1 विकेट के साथ 28 गेंदों पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

15 अक्टूबर को खेला जाएगा एशिया कप 2022 महिला t20 का फाइनल मुकाबला

थाईलैंड को ऑन कर भारतीय महिला टीम ने फाइनल में प्रवेश पाया है वहीं दूसरे स्थान के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here