वीडियो: लोकेश राहुल ने स्टार्क की 144 की रफ्तार से आ रही गेंद पर ठोका तीर की तरह सीधा छक्का, उड़ाए स्टार्क के होश

0
100
views
Lokesh Rahul hit Stark's ball coming at a speed of 144 with a straight six like an arrow, shocked Stark
PC: TWITTER

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रनों पर सिमट गई ।भारतीय टीम को जीत के लिए 270 रनों की दरकार है भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे जहां दोनों ने मिलकर 3/3 सफलताएं अर्जित की ।ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली।

270 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सुमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े ,  रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल 37 रन बनाकर आउट हुए .वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश राहुल ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और दो चौके और एक छक्के की मदद से 50 गेंदों पर 32 रन की शानदार पारी खेली जो उन्होंने स्टार्क के ओवर में जबरदस्त हवाई शॉट खेलकर छक्का अर्जित किया।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं।  लोकेश राहुल अपने गियर बदलकर तेज गति से रन बनाना शुरू ही कर रहे थे कि वे एडम जंपा की गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए लेकिन इससे पहले उन्होंने स्टार्क के ओवर  में जबरदस्त 11 रन बटोरे।

ऑस्ट्रेलिया की पारी




ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली ।हेड ने 33 रनों का योगदान दिया, डेविड वॉर्नर ने 23 रन बनाए, लाबूशेन के बल्ले से 28 रन निकले ,एलेक्स ने 38 रनों का योगदान दिया, स्टोनिश के बल्ले से 25 रन निकले एबोट ने 26 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3 दिन सफलता अर्जित की वही अक्षय पटेल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए।

भारतीय पारी

Lokesh Rahul hit Stark's ball coming at a speed of 144 with a straight six like an arrow, shocked Stark

270 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और गिल के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई । रोहित शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए ,  गिल एडम जांपा के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हुए वहीं तीसरा विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। जहां लोकेश राहुल 32 के स्कोर पर जंपा के ओवर में कैच आउट हुए।

लोकेश राहुल ने ठोका स्टार्क के ओवर में छक्का

लोकेश राहुल ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 32 रन की पारी में 2 चौका और एक छक्का ठोका। वहीं स्टार्क के पारी के 27 वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार्क की 144 की रफ्तार से आ रही गेंद पर लोकेश राहुल ने तीर की तरह सीधा छक्का ठोका जहां स्टार्क केवल शॉट को निहारते रहे गए।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here