GT vs CSK, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2023) का इंतज़ार अब खत्म हो चूका है जहाँ आज के लिए भारत का सबसे बड़ा टी 20 मैच का शुरुआत है। आज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का 16वां सीजन का शुरुआत हार्दिक के गुजरात और धुरन्धर धोनी की चेन्नई की टीम से हो रहा है ।
आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाटइंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच घमाशान जारी है । जहाँ 6 बजे से रंगारंग कार्यक्रम हुआ ।वहीं, ओपनिंग सेरेमनी का में अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना जैसे सेलेब्स ने अपने जारबर्स्ट प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता ।
टॉस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL-2023 की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच थोड़ी ही देर में शुरू होने जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है।
धोनी ने टॉस हारकर कहा

टॉस हारकर धोनी ने कहा की हमें भी गेंदबाजी करनी थी । विकेट अच्छा है और यह बदलेगा नहीं । पता कल रात बारिश हुई थी इसलिए ओस नहीं होगा । तीन साल के बाद लोगों के सामने मैच खेला जा रहा है जो की शानदार है । नरेंद्र मोदी स्टेडियम अन्य स्टेडियमों की क्षमता से दोगुना है। शानदार माहौल तैयारी है । जहाँ अच्छा मैच होने के पूरी उम्मीद है और हम ऐसा ही करेगें । (इम्पैक्ट प्लेयर) होना लग्जरी है। निर्णय लेना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि आप इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के बाद नियम की वजह से ऑलराउंडर का प्रभाव थोड़ा कम हो गया है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर।
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे।
वीडियो
🚨 Toss Update🚨@gujarat_titans win the toss and opt to field first against @ChennaiIPL at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad 🏟️
Follow the match ▶️ https://t.co/61QLtsnj3J#TATAIPL | #GTvCSK pic.twitter.com/F2KNPMuHTy
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023






