आईपीएल का महाकुंभ का आगाज आज से शुरू होने जा रहा है। जहाँ 74 मैच में 10 टीमें दिलो जान से खेलती नज़र आएगी जहाँ 12 अलग अलग मैदान पर मैच होगा । जहां विश्व की सबसे जबरदस्त लीग का 16 वा सीजन रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है। जहां आईपीएल की सबसे चहेती टीमों में एक चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पिछले साल के चैंपियन रहे गुजरात के साथ है। आपको बता दें की आईपीएल के उद्घाटन समारोह जोरदार हुई। जहां बॉलीवुड के साथ टॉलीवुड के सितारे अपना जलवा बिखेरा। जहां एक से बढ़कर एक स्टेज परफॉर्मेंस दी गई।
अभिनेत्री तम्माना के साथ रस्मिका और अरिजीत सिंग आए नजर

तमन्ना के साथ रस्मीका के संग अरिजीत सिंह आईपीएल के सीजन के उद्घाटन मैच में शिरकत करते नजर आए। जहां सबसे पहला परफॉर्मेंस अरिजीत सिंह ने दिया और दिल जीता । ज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्लैमर के साथ सुरों का तड़का भी लगा। जहां गायकों के साथ अभिनेत्रियों का भी जलवा स्टेडियम में देखने को मिला। जहां सारी दुनिया ने आईपीएल का आगाज देखा और यह भी देखा की क्यों आईपीएल दुनिया की सबसे चहेती प्रीमियर लीग है।अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना जैसे सेलेब्स ने अपने जारबर्स्ट प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता ।
तम्मना और रश्मिका के पसंदीदा हैं ये प्लेयर

अभिनेत्री तमन्ना और रशमिका की बात की जाए तो विराट कोहली और धोनी दोनों के ही पसंदीदा प्लेयर में शामिल हैं। जहां आईपीएल के उद्धघाटन मैच से पहले यह कार्यक्रम 6 बजे से आयोजित किया गया। जहां पूरे देश के साथ विदेशों में भी इसकी गूंज सुनाई दी। जहां देश के साथ विदेशों में भी इस लीग का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है।
𝘿𝙖𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙨 𝙚𝙫𝙚𝙧!@tamannaahspeaks sets the stage on 🔥🔥 with her entertaining performance in the #TATAIPL 2023 opening ceremony! pic.twitter.com/w9aNgo3x9C
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
हार्दिक के सामने धोनी की चुनौती
पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात का सामना चार बार के चैंपियन टीम चेन्नई के साथ होने जा रहा है। आपको बता दें की पिछले साल दो बार हार्दिक की टीम का सामना धोनी की टीम के साथ हुआ जहाँ दोनों बार हार्दिक की टीम ने जीती थी ।
की टीम ने धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रौंदा था । जहां धोनी और हार्दिक के बीच की टक्कर जोरदार होगी । वहीं दर्शकों का उत्साह ही यह बताता है की ये केवल खेल नहीं बल्कि दो महीने चलने वाला बड़ा पर्व है। जहां देखना दिलचस्प होगा की इस साल कौन सी टीम बाजी जीतेगा। जहां पिछले साल मुंबई इंडियंस अपने प्लेइंग XI के कॉम्बिनेशन ठीक ना होने की वजह से अंकतालिका में आखिरी पर रही थी तो देखना दिलचस्प होगा की धोनी के धुरंधर कैसा प्रदर्शन करते हैं। वहीं क्या हार्दिक क्या जीता हुआ खिताब इस साल डिफेंड कर पाते हैं या नहीं , इन सब सवालों के लिए देखते रहें आईपीएल और पढ़ते रहें हमारी खबर।
वीडियो
Magician Arijit singh. ❤️#IPL2023OpeningCeremonypic.twitter.com/dNsrWQjxlV
— Prayag (@theprayagtiwari) March 31, 2023







