PAK vs BAN: बाबर आजम ने पूरे किए 11000 रन, टूटा विराट कोहली का रिकॉर्ड , नवाज चमके, फाइनल में PAK ने किया प्रवेश

0
98
views
PAK vs BAN: Babar Azam completes 11000 runs, Virat Kohli's record broken, Nawaz shines, PAK enters the final
PC: PCB

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय सीरीज का छठा मुकाबला क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया। जहां इस मैच को पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीकर त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी जहां फाइनल मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां 20 ओवर में बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट पर 173 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने177/3 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से नाम किया।

बाबर आजम ने खेली तुफानी पारी

PAK vs BAN: Babar Azam completes 11000 runs, Virat Kohli's record broken, Nawaz shines, PAK enters the final
Pc,: PCB

बाबर आजम ने 40 गेंद में 9 चौके की मदद से शानदार 55 रन ठोके और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11,000 रन भी पूरे किए। जहां वह 11000 इंटरनेशनल पूरे करने वाले सबसे तेज एशिया बल्लेबाज बन चुके हैं। जहां 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए बाबर आजम ने कुल 251 पारी ली हैं तो दूसरी ओर विराट कोहली ने 261 पारियों में 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।

एशिया के प्लेयर सबसे तेज 11000 रन के लिए की गई पारियां

251 पारी बाबर आजम

261 पारी विराट कोहली

262 पारी सुनील गावस्कर

266 पारी जावेद मियादाद

लिटन दास और शाकिब की पारी गई बेकार

लिटन दास ने 42 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की।मदद से 69 रन की पारी खेली थी वहीं शाकिब ने 42 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 173/6 पर पहुंचाया। पाकिस्तान के ओर से नसीम शाह और मोहम्मद वसीम को 2/2 सफलता मिली।

बाबर आजम और मोहम्मद नवाज का तहलका

PAK vs BAN: Babar Azam completes 11000 runs, Virat Kohli's record broken, Nawaz shines, PAK enters the final
Pc: PCB

बाबर आजम ने 40 गेंद में 55 रन, मोहम्मद रिजवान ने 56 गेंद में 69 रन और मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन की पारी।खेली। बांग्लादेश की ओर से हसन ने 2 विकेट हासिल किए।

फाइनल में न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान में होगी भिड़ंत

फाइनल मैच में 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। जहां त्रिकोणीय श्रृंखला के विनर का फैसला होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here