Australia vs England, 2nd T20I -ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला गया ।जहां रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 रनों से जीत दर्ज कर श्रृंखला पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लिया ।इस मुकाबले में जहां मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया पर मेहमान टीम इंग्लैंड बेहद भारी पड़ी है ,वहीं आने वाले वर्ल्ड कप में सभी टीमों को इंग्लैंड से सतर्क रहने की भी आवश्यकता है ।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 6 वकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। वह इस मुकाबले में वनडे टीम से हाल में ही सन्यास यह बेन स्टॉक में शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया जहां हवा में उन्होंने 6 फीट की छलांग लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर छक्का जाने से बचाया।आगे खबर विस्तार से।

जॉस बटलर हेल्स रहे फ्लॉप तो मलान रहे हिट
पिछले मैच में हेल्स और बटलर ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था ,वहीं दूसरे मुकाबले में बट्लर17 रन के स्कोर पर वही हेल्स 4 रन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौटे गए।जहां पावर प्ले में इंग्लैंड की टीम ने 41 रनों पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मलान ने ताबड़तोड़ अंदाज से बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 49 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली वहीं ।अपना t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 वाँ अर्धशतक पूरा किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह इनका तीसरा अर्धशतक था।
मोइन अली का दिखा जलवा
पाकिस्तान दौरे पर ही फॉर्म भरा चुके मोईन अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ,जहां उन्होंने चार चौके और दो छक्के की मदद से में 27 गेंदों पर 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम का स्कोर 178 पर लेकर गए।
स्टोइनिस ने मचा दी खलबली
स्टोन इसने लगातार अपने 2 ओवरों में 2 विकेट चटकाए जहां उन्होंने हिल्स और इसके बाद हैरी ब्रुक्स को चलता किया वहीं उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर तीन सफलता अर्जित की एडम जंपा ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए।
मिशेल मार्श और टीम डेविड ने दिखाया संघर्ष

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 विकेट 51 रनों पर। खो दिए थे जहां वॉर्नर 4 रनों पर एरोन फिंच 13 रनों पर आउट हो चुके थे ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्क्स ने 29 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टीम डेविड ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन उनकी पारी और संघर्ष आखिर में बेकार गई। इंग्लैंड की ओर से सैम करन में सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
12वीं और में बेन स्टोक्स बने सुपरमैन
12 ओवर की पहली गेंद पर मार्श ने सैम करन की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में हवाई शॉट खेला। जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर छक्के के लिए जा रही थी कि अचानक बेन स्टोक ने छलांग लगाकर गेंद को अपने हाथों से बाउंड्री रेखा के बाहर जाने से रोका और खुद बाउंड्री रेखा के बाहर गिरे, जहां शानदार फील्डिंग से उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण चार रन बचाए , जहां मार्श ने दौड़कर 2 रन ले लिए थे। इसे देख पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
video
Ben Stokes with an absolutely magical boundary save 😱
We can’t get enough of this! 🔥
Silly stuff.#AUSvENG pic.twitter.com/ipM9sYLVBl
— Cricket on BT Sport (@btsportcricket) October 12, 2022
;







