PAK vs NZ: सूजी-हन्नाह का तूफान, PAK को 71 रन से रौंदा, मैच में बने 5 रिकॉर्ड, इसे मिला प्लेयर ऑफ मैच, स्कोरकार्ड

0
92
views
PAK vs NZ: Suzy-Hannah's storm, PAK trampled by 71 runs, 5 records made in the match, it got player of match, scorecard
PC: ESPN/Twitter

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 26 वां मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया निर्धारित 50 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने सूजी बेट्स की ताबड़तोड़ 126 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट नुकसान पर 265 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन बना पाई । इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को 71 रनों से हरा दिया है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सूजी बेट्स और गेंदबाज हन्नाह का तूफान

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने भी कहर बरपाया जहां न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 135 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके की मदद से 126 रनों की पारी खेल, 5000 रन पूरा करने वाली न्यूज़ीलैड  की पहली बल्लेबाज बनी। वहीं तेज गेंदबाज हन्नाह ने 5 विकेट चटकाया।

प्लेयर ऑफ द मैच

प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सूजी को नवाजा गया।सूजी बेट्स ने 135 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके की मदद से 126 रनों की पारी

मैच में टूटे यह रिकॉर्ड

1.महिला विश्व कप में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड 

शतक प्लेयर
4 सूजी बेट्स ने 4 शतक
4 शार्लोट एडवर्ड्स
4 जेनेट ब्रिटिन

 

2.सबसे कम परियों में महिला विश्व कप में 4 शतक लगाने वाली प्लेयर

26 सूजी बेट्स
28 शार्लोट एडवर्ड्स
30 जेनेट ब्रिटिन

 

3.महिला वनडे में 5000 रन बनाने वाली चौथी प्लेयर बनी सूजी

रन  प्लेयर 
7737 मिताली राज
5992 शार्लेट एडवर्ड्स
5250 स्टेफनी टेलर ️
5045 सूजी

 

4.न्यूजीलैंड की ओर से 5000 रन बनाने वाली पहली प्लेयर बानी सूजी बेट्स

5. न्यूजीलैंड की ओर से हन्नाह ने वर्ड कप का दूसरा सबसे नेहतरीन प्रदर्शन किया । जहाँ 10 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 126 रनों की पारी खेली ।उनके उपरांत मार्टिन ने 30 रन तथा हेलिडे ने 29 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान की ओर से निराधार ने 10 ओवर में 39 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए नशरा, फातिमा हम को एक-एक सफलता हाथ लगी।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

265 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से  नादिया डार ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया। मुन्नीबा ने 29 रन तथा बिस्माह ने 38 रनों का योगदान दिया ।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से हन्नाह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने 55 रन देकर 5 विकेट चटकाया । दोनों ही टीमें अब सेमीफइनल के बहार हो चुकी हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here