PAK vs NZ: 71 रनों से हार के साथ PAK की विदाई, सूजी के 126 रनों की पारी से बने 5 रिकॉर्ड, देखें स्कोरकार्ड

0
117
views
PAK vs NZ: PAK farewell after losing by 71 runs, 5 records made by Suzy's innings of 126 runs, see scorecard
PC: ESPN/Twitter

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 26 वां मुकाबला क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया ।जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 71 रनों से पाकिस्तान को हराकर इस मैच को अपने नाम किया। वही हार के साथ पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2022 की यात्रा को समाप्त किया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 126 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन ही बना पायी इस तरह पाकिस्तान की 71 रनों से हार गई।

सूजी बेट्स ने जड़ा आतिशी 126 रन से तोड़े ये पांच रिकॉर्ड

सूजी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 135 गेंद पर 14 चौके की मदद से शानदार 126 रन की पारी खेली । वहीँ पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह ने यह साफ़ किया की अगर न्यूजीलैंड की टीम 240 रन से कम पर आउट होती तो पाकिस्तान की टीम उन्हें कड़ी चुनौती दे सकती थी। स्कोर बोर्ड का प्रेशर पाकिस्तान के हार की बड़ी वजह बनता नज़र आया ।

1.महिला वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर
7737 – मिताली राज
5992 – शार्लेट एडवर्ड्स
5250 – स्टेफनी टेलर ️
5045* – सूजी बेट्स 

2.महिला विश्व कप में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक:
3 – क्लेयर टेलर बनाम SL
2 – रूथ बकस्टीन वी नेड
2 – स्मृति मंधाना v WI
2* – सूजी बेट्स बनाम पाक

3.महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक :-
4* – सूजी बेट्स
4 – शार्लोट एडवर्ड्स
4 – जेनेट ब्रिटिन कम से कम नहीं।

4.महिला विश्व कप में 4 शतक लगाने के लिए ली गई पारियों की संख्या 
26* – सूजी बेट्स
28 – शार्लोट एडवर्ड्स
30 – जेनेट ब्रिटिन

5.न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में 5000 रन पूरा करने वाली पहली महिला प्लेयर बानी सूजी

6.पाकिस्तान के खिलाफ बेट्स का शतक :-
168(105) सिडनी में, 2009
126(135) क्राइस्टचर्च  2022

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here