PAK vs NZ: सूजी बेट्स ने 126 रनों की पारी खेल रचा इतिहास, 5000 रन के साथ बनाए ये 4 रिकॉर्ड

0
81
views
PAK vs NZ: Suzy Bates created history by playing an innings of 126 runs, made these 4 records with 5000 runs
PC: ICC/Twitter

पाकिस्तान न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2022 का 26 वां मैच क्राइस्ट चर्च में खेला जा रहा है। जहाँ यह मैच पाकिस्तान टीम के लिए महज औपचारिकता मात्र है एवं वह अपने सम्मान की लड़ाई के लिए खेल रही है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। जिसमें सूजी बेट्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 135 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके की मदद से 126 रन की पारी खेल अपने नाम चार बड़े रिकॉर्ड किए हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है। वहीँ आपको बता दें की यह उनका 12वां शतक रहा ।

सूजी बेटस ने रचा इतिहास

1.महिला विश्व कप में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड 

4 – सूजी बेट्स ने 4 शतक वर्ल्ड कप में जड़ दिए हैं।
4 – शार्लोट एडवर्ड्स जो की इंग्लैंड की हैं उन्होंने भी 4 शतक वर्ल्ड कप के मंच पर जड़ा है।
4 – जेनेट ब्रिटिन जो की इंग्लैंड की हैं उन्होंने भी 4 शतक वर्ल्ड कप के मंच पर जड़ा है ।

2.सबसे कम परियों में महिला विश्व कप में 4 शतक लगाने वाली प्लेयर

26* – सूजी बेट्स
28 – शार्लोट एडवर्ड्स
30 – जेनेट ब्रिटिन

3.महिला वनडे में 5000 रन बनाने वाली चौथी प्लेयर बनी सूजी

7737 – मिताली राज
5992 – शार्लेट एडवर्ड्स
5250 – स्टेफनी टेलर ️
5045* – सूजी

4.बेट्स आज न्यूजीलैंड की पहली और महिला वनडे में 5000 रन तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बन गई  हैं।

मैच समरी

 

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 126 रनों की पारी खेली ।इसके उपरांत एमेलिया ने 24 रन, मद्द्य ने 23 और केटी ने 23 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज डायना असरदार साबित नहीं हुई जहाँ उन्होंने 5 ओवर में 23 रन दिए।  उन्होंने अपने 10 ओवर का कोटा भी पूरा नहीं किया, हालांकि नादिया में 3 विकेट, संधू ने एक फातिमा सेना ने एक तथा अनम ने सफलता हासिल की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here