आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बेहद रोमांचक मोड़ पड़ है । जहाँ एक बार फिर बारिश को देखते हुए मैच को 45 ओवर तक सिमित कर दिया गया है । इससे पहले आज सेमीफइनल मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 45 ओवर में 305/3 रन बनाये । वहीँ अब फाइनल में प्रवेश करने के लिए वेस्टइंडीज को 306 रन बनाने की दरकार होगी ।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
Alyssa Healy has raced to her 4th ODI hundred 🙌#CWC22 pic.twitter.com/sF962MKUOb
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 30, 2022
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरीऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज़ रचेल हैंस ने 9 चौके की मदद से 85 रन बनाए। एलिसा हेली ने एक बार फिर साबित किया की वे बड़े मौके की बड़ी प्लेयर हैं और उन्होंने 107 गेंद पर 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। अंत में लेनिंग मूनी ने तेज रन बरसते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन के पार पंहुचा दिया ।
वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी
वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ बौने साबित हुए । जहाँ भारत की हार के बाद अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की करने वाली वेस्टइंडीज की टीम की गेंदबाज़ शामिलिया ने 8 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट चटकाए। चिनेली हेनरी ने 9 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किये । वहीँ वेस्टइंडीज ने 7 गेंदबाज़ को आजमाया लेकिन असरदायक नहीं दिखे ।
टूटे ये रिकॉर्ड
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च ओपनिंग पार्टनरशिप करने की सूचि में अब हिली और हेन्स दूसरे नंबर पर आ गई हैं । जहाँ दोनों के बीच दोहरे शतक की साझेदारी हुई ।
220 रन – बकस्टीन और रीलर बनाम नेदरलैंड , साल 1988
216 रन – हीली और हेन्स बनाम वेस्टइंडीज , आज
2.ऑस्ट्रेलिया के लिए 2500 वनडे रन पूरे करने वाली 8वीं महिला बनीं रशेल हेन्स .
3.एलिसा हीली न्यूजीलैंड में 500 एकदिवसीय रन पूरे करने वाली 11वीं ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बन चुकी हैं । जहाँ उन्होंने सेमीफाइनल के बड़े मौके पर शानदार शतक जड़ा ।
4.वर्ल्ड कप 2022 में अब तक क्षेत्ररक्षकों द्वारा सर्वाधिक कैच-
7- बेथ मूनी
6- डिआंड्रा डॉटिन
6- मेग लैनिंग
6- “हेली मैथ्यूज”
5.वर्ल्ड कप में अब तक की सबसे अधिक 100+ रन की साझेदारी-
5- ऑस्ट्रेलिया**
3- भारत
2- वेस्टइंडीज
1- दक्षिण अफ्रीका/ न्यूजीलैंड/ इंग्लैंड
6.विश्व कप में AUS के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत ODI स्कोर-
229* – बी क्लार्क
154* – के रोल्टन
152* – एम लैनिंग
143* – एल रीलर
135* – एम लैनिंग (डब्ल्यूसी 2022)
130 – आर हेन्स (WC 2022)
129 – एक हीली (आज)
112 – एम लैनिंग
108*- एल रीलर







