एलिसा का तूफानी शतक, AUS ने ठोके 305/3 रन, रशेल ने रचा इतिहास, टूटे 4 रिकॉर्ड, फाइनल में प्रवेश के लिए WI के सामने 306 रनों का लक्ष्य

0
153
views
Alyssa's stormy century, AUS hit 305/3, Rachael created history, broken 4 records, target of 306 runs in front of WI to enter the final
PC:ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है ।जहां वेलिंगटन के मैदान पर बारिश से बाधित मैच को 45 ओवर का कर दिया गया है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में ताबड़तोड़ 305/3 रन बनाए।अब फाइनल में प्रवेश के लिए वेस्टइंडीज को 306 रनों के विशाल लक्ष्य को प्राप्त करने की डरकर होगी ।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से रचेल हैंस ने 85 रनों की पारी खेली, जहां उन्होंने 9 चौके की मदद से 85 रन बनाए। एलिसा हेली ने 107 गेंद पर 17 चौके और 1 छक्के की मदद से 129 रन बनाए। लेनिंग ने नाबाद 26 रन तथा मूनी ने 43 नाबाद रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने धीमी शुरुआत की जहाँ 1-9 ओवर के बीच 37 रन बनाये । वहीँ 10-18 ओवर के बीच उन्होंने 45 रन बनाये । 19-27 ओवर में 72 रन बनाकर रन गति को तेज कर दिया । 28-36 ओवर में 83/3 रन बने । 37-45 ओवर में 69 रन बनाये गए । ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा साफ़ भारी है जहाँ 7 लीग मैचों में एक भी मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं हारकर सेमीफइनल में प्रवेश करने वाली फली टीम बानी थी । लिहाजा अब फाइनल की बारी है ।

वेस्टइंडीज की बॉलिंग

शामिलिया ने 8 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट चटकाए। चिनेली हेनरी ने 9 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए। डॉटिंग ने 3 ओवर में 31 रन लुटाए।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.ODI में AUS के लिए सर्वोच्च ओपनिंग पार्टनरशिप:

220 – बकस्टीन और रीलर बनाम NETH, 1988
216 – हीली और हेन्स बनाम वेस्टइंडीज, (aaj)  

2 रशेल हेन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2500 वनडे रन पूरे किए और वहां पहुंचने वाली 8वीं महिला बनीं।

3.एलिसा हीली ने NZ में 500 एकदिवसीय रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाली 11वीं ऑस्ट्रेलियाई बनीं।

4.ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज (एलिसा हीली और राचेल हेन्स) वर्ल्ड कप 2022 में एक साथ 300+ रन बनाने वाली पहली जोड़ी बनीं।

AUS बनाम WI (हेड टू हेड प्रदर्शन)

अब तक वनडे में दोनों टीमों के बीच खेला गया- 14 मैच में 13 में ऑस्ट्रेलिया और1 मैच में वेस्टइंडीज ने जीतdarj की है ।एकदिवसीय विश्व कप के आंकड़ों को देखें तो खले गए 7 मैच में 6 में ऑस्ट्रेलिया और एक मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here