आईपीएल 2022 का पांचवां मुकाबला हैदराबाद और राजस्थान के बीच पुणे के स्टेडियम में खेला गया। जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर शानदार 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 149/ 7 रन बनाये । 61 रनों से राजस्थान ने हैदराबाद की टीम को रौंदा । वहीँ इसके बॉस राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की आतिशी पारी की चर्चा पुरे सोशल मीडिया पर जमकर हुई । जहाँ क्रिकेट के दिग्गजों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है ।
संजू सैमसन ने अपने 100 वे मैच में खेली तूफानी पारी
संजू सैमसंग ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 आतिशी छक्कों की मदद से 55 रन जोड़े ।
आये कुछ ऐसे रिएक्शन
Sanju Baba… 👌🙇♂️ #IPL2022
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 29, 2022
When Hyderabad bats.
#SRHvRR pic.twitter.com/Bt7XijdS5Y
— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 29, 2022
Sanju Samson leading from the front. Back foot display was something to look at.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 29, 2022
Not even a fight in #SRHvRR game. Such an unlikely #IPL match. #RRvsSRH Hyderabad’s poor run with continues since last year.
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) March 29, 2022
Dale Steyn to his bowlers be like. pic.twitter.com/JDTm6ZDS4p
— AJ. (@Ajcricket35) March 29, 2022
Ashwin’s lengths superb. Great control. The spinners had an easy job today but already looks like Ashwin and Chahal will be a top combination.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) March 29, 2022
प्रत्येक टीम के लिए आईपीएल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लेयर
आरसीबी – क्रिस गेल
एमआई – कीरोन पोलार्ड
सीएसके – एमएस धोनी
SRH – डेविड वॉर्नर
केकेआर – आंद्रे रसेल
DC – ऋषभ पंत
पंजाब – केएल राहुल
राजस्थान – संजू सैमसन*
राजस्थान की धमाकेदार बल्लेबाजी
राजस्थान की बल्लेबाजी बेहद धमाकेदार रहे । जॉस बटलर, जयसवाल ने पहले मौसम बनाया । वहीँ संजू सैमसंग, देवदत्त, हेटमायर सभी ने जमकर रन बनाये । जॉस बटलर ने 28 गेंदों पर 3 चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाए, संजू सैमसंग ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और पांच छक्कों की मदद से 55 रन जोड़े । देवदत्त ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए ।हेटमायर ने 13 गेंदों पर दो चौके और 3 छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, सनराइजर्स के नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और रन रेट को तेज करने में विफल रहे। SRH ने 10.2 ओवर में 37 रन पर पांच विकेट खो दिए थे । हालाकिं अंत में मारक्रम ने 57 रन और सुन्दर ने 14 गेंद पर ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली लेकिन तब तक काफी समय हो चूका था। राजस्थान की गेंदबाजी के बाद की जाए यजुवेंद्र चहल ने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिया, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाए।







