वीडियो: इशान-गिल के बाद चला संजू-हार्दिक का बल्ला, 14 छक्के, 28 चौके से दहली वेस्टइंडीज, दिया जीत के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्य

0
292
views
Sanju-Hardik's bat after Ishan-Gil, West Indies stunned with 14 sixes, 28 fours, set a mammoth target of 352 runs to win
PC: TWITTER

त्रिनिदाद ( West Indies vs India, 3rd ODI) में खेला जा रहा है भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना पाई है। जहां अब जीत के लिए निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 352 रनों की दरकार है। भारत की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें इशान किशन ने 77 रन, गिल ने 85 रन, हार्दिक पांड्या ने 70 रन और संजू सैमसंग के बल्ले से 51 रन निकले। त्रिनिदाद के ब्रेन लारा स्टेडियम में भारत की ओर से कुल 28 चौके और 14 छक्के ठोके गए।

ईशान किशन और शुभ्मन गिल के बीच शतकीय साझेदारी

Sanju-Hardik's bat after Ishan-Gil, West Indies stunned with 14 sixes, 28 fours, set a mammoth target of 352 runs to win
PC: TWITTER

भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन और गिल के बीच 120 गेंदों पर 143 रनों की तूफानी साझेदारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। इशान के 77 रन पर आउट होने के बाद दूसरा वनडे खेलने  उतरे गायकवाड 8 रन के स्कोर पर आउट  हुए।गायकवाड और गिल के बीच 11 रनों की साझेदारी हुई।

संजू सैमसन और गिल के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन 41 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और दो चौके की मदद से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया जहां उन्होंने 51 रन ठोके। वहीं उन्होंने शुभमन गिल के साथ 53 गेंदों पर 69 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।

हार्दिक पांड्या और सूर्य कुमार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने बांधा समां

Sanju-Hardik's bat after Ishan-Gil, West Indies stunned with 14 sixes, 28 fours, set a mammoth target of 352 runs to win
PC: TWITTER

हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्य कुमार यादव ने इस बार निराश ना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए ।इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 54 गेंदों पर 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

आखरी 19 गेंदों पर बने 42 रन

आखिरी 19 गेंदों पर जडेजा और हार्दिक के बीच 42 रन जोड़े गए। जहां अब जीत के लिए वेस्टइंडीज की टीम को 352 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना है। वहीं वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की बात की जाए तो शेफर्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here