भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 3rd ODI ) के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज़ों ने करारा अर्धशतक ठोका। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ इशान किशन ने 77 रन, शुभमन गिल ने 85 रन और संजू सैमसन ने 51 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजी की बखियां उधेड़ दी। जहां पिछले मैच की हार का दर्द भारतीय प्लेयर में इस तरीके का था की बल्ले पर मानों आयोडेक्स लगाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की कुटाई करने भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतरे और उनमें संजू सैमसन ने तो तूफानी 4 छक्के से तो समा बांधकर हैरान कर दिया।
भारतीय पारी की जबरदस्त शुरुआत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते कोई खबर लिखे जाने तक 42 ओवर में 270 रन 4 विकेट पर खो चुके हैं . भारतीय टीम के लिए इशान किशन ने 77 और गिल ने 85 रनों की तूफानी पारी खेली ,वहीं चौथे नंबर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसंग ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्के और दो चौके की मदद से 39 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। गौरतलब है ईशान – गिल के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की जबरदस्त साझेदारी ने भारतीय टीम की नींव रखी।
संजू सैमसंग ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा तीसरा अर्धशतक

संजू सैमसन (SANJU SAMSON)ने करियाह के ओवर में कुल 3 छक्के ठोके वहीं सील्स के ओवर में संजू सैमसन ने एक छक्का ठोका।
संजू सैमसन ने ठोका 94 मीटर का तूफानी छक्का
पारी के 31 वें ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने करियाह की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में 94 मीटर का जबरदस्त छक्का ठोक दिया जहां गेंद लंबे समय तक हवा में रही। वहीं अपनी तुफानी पारी से संजू सैमसन ने स्टेटमेंट दिया है की वे बेहतरीन प्लेयर हैं और उन्हें मौके मिलने चाहिए।
वीडियो
Teen tigada, #SanjuSamson ne #Windies ka kaam bigada 🔥
Which of these big hits are you watching on 🔁?#SabJawaabMilenge #WIvIND #JioCinema pic.twitter.com/pMDHVnPTOQ
— JioCinema (@JioCinema) August 1, 2023







