भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 3rd ODI )के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जा रहा है जहां इस मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 351 रन बनाए जहां वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 352 रनों की जबरदस्त चुनौती है। जहां खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने ओवर में विकेट खो दिया है। वहीं इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने 85 रनों की जबरदस्त पारी खेली और वंडे कैरियर का अपना छठा अर्धशतक ठोका लेकिन वे 15 रनों से अपने शतक से चूक गए जिसका उनको हमेशा मलाल रहेगा जहां बेहद औसतन गेंद पर वे मोती का शिकार बने। जिसके बाद वे मैदान पर भी अफसोस करते दिखाई दिए।
इशान- गिल का तहलका

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओर से गिल और इशान किशन के बीच 143 रनों की साझेदारी हुई। इशान ने 77 रन 64 गेंद में बनाए जहां उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके ठोके। वहीं गिल ने 92 गेंद में 11 चौके की मदद से 85 रन की पारी खेली।
संजू सैमसन और हार्दिक की तूफानी पारी
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 41 गेंद में 51 रन ठोके वहीं हार्दिक ने 52 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 70 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार ने 35 रन का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से शेफर्ड ने 10 ओवर में 73 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
85 के स्कोर पर ऐसे हुए गिल आउट

39 वें ओवर की चौथी गेंद पर मोती ने गिल को आउट किया जहां गेंद की लेंथ को गिल पढ़ तो पाए लेकिन उसपर उन्होंने हवाई शॉट खेल दी जहां बल्ले का संतुलन नहीं बन पाया और एक बेहद आसान सा कैच 30 गज के दायरे में उन्होंने केरियाह को पकड़ा दिया। जिसके बाद वे बेहद निराश और नाराज नजर आए। जहां केवल 15 रन से वे शतक से चूक गए।
वीडियो
Well played. Deserved a 💯@ShubmanGill
.
.#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/KPWdZjFQt6— FanCode (@FanCode) August 1, 2023







