सचिन ने विराट के लिए कही बड़ी बात अंडर 19 वर्ल्ड कप के समय का किया खुलासा, वीडियो हुआ वायरल

0
105
views
Sachin made a big deal for Virat, revealed the timing of the Under 19 World Cup, the video went viral
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का आगाज हो रहा है। जहां यह मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 पर देखा जा पाएगा ,गौरतलब है किया मैच कई मायनों में खास होने जा रहा है, जहाँ इस मैच में विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे। वहीं विराट कोहली के इस बड़े अवसर को बड़ा बनाने के लिए बीसीसीआई ने 50 फीसदी के साथ क्रिकेट फैंस को एंट्री देने की घोषणा भी की है। वहीं दुसरी ओर सौरभ गांगुली भी इस मौका पर मैदान पर नजर आएंगे। वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वीडियो जारी कर विराट के बारे में कुछ अनसुनी बात की जिसकी सरहना की जा रही है।

सचिन का वीडियो हुआ वायरल

सचिन तेंदुलकर ने वीडियो जारी कर कहा कि विराट कोहली आपको आपके 100वें  टेस्ट मैच के लिए बधाई ।सचिन तेंदुलकर ने कहा की उन्हें याद है वह दिन जब उन्हें आपके बारे में सुना था जहां  सचिन ने कहा की वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे और यह वर्ष 2007 की बात है।

जब अंडर 19 विश्व कप खेल रहे थे। वहीं आपके बारे में सुना की यह प्लेयर काफी अच्छा खेल रहा है। सचिन तेंदुलकर ने विराट के बारे में क्या कहा कि आप में सबसे बड़ी खूबी है कि आप किसी भी चीज को जल्दी सीखते हैं। और आप अपने खेल के लिए काम करते रहते हैं आप खुद को अच्छा करने के लिए क्रिकेट के प्रति बेहद जागरूक है एवं उसके लिए अच्छा काम करते रहता है।

2011 की बात है जब आपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह बात कही थी कृपा जी मुझे पाजी  फिटनेस पर ध्यान देना है, आप फिटनेस के ट्रैफिक रोल मॉडल बन गए। आपने फिटनेस पर काम किया और आपने अपने लक्ष्य को पाया है ।वह एक बड़ी बात है । आंकड़े आते जाते रहेंगे लेकिन जिस तत्परता के साथ आपने अपनी लक्ष्य को सेट कर उसे पाया या बेहद काबिले तारीफ थी ।आपको सालों से देखना हमें बेहद पसंद है आपके बारे में बहुत खास बात यह है कि आप अगले जनरेशन को अपनी गेम से प्रेरित कर रहे हैं जो कि सबसे बड़ी बात है और यह आपकी भारतीय क्रिकेट को सबसे बड़ी देन है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here