INDvsSA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी 5 मैचों की टी20 श्रृंखला, देखिए कार्यक्रम की अपडेट

0
191
views
INDvsSA: 5 match T20 series between India and South Africa, see schedule updates
PC: BCCI/Twitter

आईपीएल का आगाज  26 मार्च से शुरू होने वाला है , जहाँ क्रिकेट के इस महाकुंभ के उपरांत दक्षिण अफ्रीका भारतीय सरजमीं पर 5 T20 मैच खेलते हुए नजर आएगी।  कार्यक्रम की अपडेट आ चुकी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जून के महीने पर पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। गौरतलब है कि सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसार यह 5 मैचों की श्रृंखला 10 दिनों में पूरी की जाएगी। इसके उपरांत भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहाँ इसके उपरांत  भारतीय टीम का मुकाबला आयरलैंड से होगा।

बीसीसीआई ने किया साफ (updated schedule for India’s tour of South Africa is out)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार इस साल आईपीएल का 15 वा सीजन 26 मार्च से 29 में खेला जाएगा । इसके उपरांत भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिनों के अंदर पांच मैचों की सीरीज कराने का फैसला बीसीसीआई ने लिया है। बीसीसीआई के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से 19 जून के बीच पांच मैच खेले जाएंगे जो कि कटक, दिल्ली ,राजकोट ,चेन्नई और विशाखापट्टनम के वाइजैक मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने यह भी साफ किया कि 2 की समय सीमा कम रहेंगे इसलिए आसपास के मैदान पर ही मैचों का आयोजन करवाया जाएगा जिससे कि ट्रैवलिंग समय में कटौती की जा सके।

भारत और आइयर्लॅंड के बीच होंगे दो T20 मैच है

आपको बता दें कि 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के विरुद्ध मलाहाइड में दो ट्वेंटी-20 मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला भारतीय टीम खेलती नजर आएगी। जिसकी सूचना बीसीसीआई ने दे दी गई है । एवं इसकी आधिकारिक पुष्टि आयरलैंड क्रिकेट द्वारा पहले ही की जा चुकी है ।

गौरतलब है कि सूत्रों के हवाले से भी खबर आ रहा है कि भारत के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा, विराट कोहली विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शायद ही इस t20 मैच में हिस्सा ले सकें। वहीं भारत की ओर से टीम B इस सीरीज के लिए शिरकत कर सकती है ,इसमें नए प्लेयर्स को मौका दिया जा सकता है। वहीं यह भी कयास लगाई जा रही है कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज का एक टेस्ट मैच खेला जाना बाकी है तो भारत के स्टार प्लेयर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज का हिस्सा रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here