भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से होने वाली टेस्ट श्रृंखला में भारत के पूर्व एवं विश्व के शानदार बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे है। जहां वह भारत की ओर से 100 टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 12वीं खिलाड़ी बने जा रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने बड़ी भावुक बात कही जिसे आपको जरूर सुनना चाहिए।
रोहित शर्मा ने कहा विराट कोहली के बारे में दिल को छू देने वाली बात( Rohit said this before Virat’s 100th test match)
भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने विराट के शो में टेस्ट मैच पर बड़ी भावुक बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शानदार और एक बड़ी जर्नी है जॉन का प्रदर्शन बेहद खास रहा। उन्होंने अपनी क्रिकेट को और अच्छा करने के लिए कई चीजों में परिवर्तन किया उनके लिए यह हर मायनें में बेहद खास एवं शानदार सफर है ।
रोहित शर्मा और विराट कोहली और खुद के बारे में याद साझा करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मुझे याद है कि वहां विकेट काफी विपरीत परिस्थिति का था जहां विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा एवं चुनौती को बेहद आसानी से पार करते हुए बेहद शानदार पारी खेली। वह विश्व के सर्वोत्तम प्लेयर में से एक है। अक्सर रोहित और विराट के प्रति मनमुटाव की खबर सुर्खियों में रहीं हैं लेकिन जिस तरह विराट और रोहित की जोड़ी श्रीलंका सीरीज में दिखी है और जिस तरह से रोहित ने विराट को बैक किया है यह बेहद कबीले तारीफ है।
प्रेस कांफ्रेंस में रोहित ने कप्तानी पर की बात
रोहित शर्मा अब तीनों फॉर्मेट के भारतीय कप्तान हैं, कहां उन्होंने कप्तानी के बारे में बोलते हुए कहा की उन्हें केवल मैच जीतना है, उनका लक्ष्य है की वह हर मैच को।जीतने में सफलता हासिल करें ।जो टीम भारत के पास है उस टीम ने पिछले पांच साल में शानदार प्रदर्शन किया है।
पुजारा और रहाणे के ना खेलने पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। जहां इस बार इन दोनों प्लेयर के बिना भारतीय टीम युवा प्लेयर के दम पर मैच को जीतने की कोशिश करती नजर आयेगी। यह एक नई दिशा में कदम होगा जहां युवा प्लेयर को अजिंक्य और पुजारा की कमी की भरपाई करनी होगी।







