भारतीय टीम के हिट मैन एशिया कप से पहले कोई भी कसर अपने बल्लेबाजी में छोड़ने के मूड में नहीं लग रहे जहां अभ्यास सत्र में वे पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा और बुमराह ने भी प्रैक्टिस सेशन को अटेंड किया। वहीं गिल और विराट कोहली ने यो यो टेस्ट में सर्वाधिक अंक अर्जित कर यह बता दिया की वे पूरी तरह फिट हैं। हालाकि लोकेश राहुल यो यो टेस्ट का हिस्सा नहीं बने । वहीं श्रेयस ने भी यो यो टेस्ट पास किया। एशिया कप 2023 में जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेगी जहां कोई भी कमी छोड़ने के मूड में भारतीय टीम नहीं लग रही है।
रोहित शर्मा ने अभ्यास में दिखाया दम
अभ्यास सत्र के दौरान जडेजा रोहित शर्मा को गेंद डालते नजर आए वहीं रोहित शर्मा ऑफ साइड की दिशा में करारा शॉट जड़ते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें की वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन औसतन रहा।
जहां टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी में परचम लहराया लेकिन वंडे में चारों खाने चित हो गए। वहीं अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। जहां अब मामला बड़ा है और पूरा विश्व भारत की ताकत को देखना चाहता है।
2 सितंबर को होगा महामुकाबला
दो सितंबर को रोहित शर्मा और बाबर की सेना के बीच काटे की टक्कर होने की संभावना है। जहां दोनों ही कट्टर प्रतिद्वंदी मैच को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर होंगे। भारतीय टीम 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। जहां कोर टीम भारत मैदान पर एशिया को फतह करने के लिए उतरेगा। भारत अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी के पल्लेकेले के मैदान पर खेलते नजर आयेंगे। जहां महा मुकाबले से पहले भारतीय प्लेयर कंडोशनिंग कैंप में फिटनेस से लेकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाती नजर आ रही है।
वीडियो
Captain Rohit Sharma in great touch in the practice session. pic.twitter.com/2GjYkBQVPE
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 28, 2023







