एशिया कप 2023 के पहले कंडीशनल कैंप में टीम इंडिया के सितारे जमकर पसीना बहा रहे हैं। जहां श्रेयस , लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से ठीक होने से भारतीय टीम जोश से लबरेज है। वहीं बैंगलोर में भारतीय टीम के चमचमाते सितारे जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इसी कड़ी में।लोकेश राहुल भी शॉट्स की झड़ी लगाते नजर अभ्यास सत्र के दौरान नजर आ रहे हैं। जहां 29 सितंबर को भारतीय टीम एशिया कप के लिए श्रीलंका के लिए रवाना होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 6 दिनों का कैंप
भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी मैदान पर भिड़ेगी। जहां इससे पहले भारतीय टीम अपने पूरी तैयारी को पूरा करने में लगी हुई है। जहां पेस अटैक से भिड़ने के लिए भारतीय टीम ने जमकर अभ्यास के दौरान पसीना बहा रही है। वहीं श्रेयस यो यो टेस्ट पास कर चुके हैं। हालांकि लोकेश राहुल पर अभी भी असमंजस के बादल हैं। हालांकि लोकेश राहुल जिस तरह से नेट सेशन में तूफानी शॉट खेलते नजर आ रहे हैं शायद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। जहां लोकेश राहुल विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों ही करते नजर आ रहे हैं।।
लोकेश राहुल पर अंतिम वक्त होगा फैसला
गौरतलब है की लोकेश राहुल का चुनाव एशिया कप 2023 के लिए कर तो लिया गया है लेकिन क्या वे दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में खेलते नजर आयेंगे इसका फैसला अंतिम समय में टीम मैनेजमेंट करती नजर आयेगी। जहां लोकेश राहुल अगर खेले तो वे विकेटकीपर की भूमिका में होंगे इससे यह साफ है कि एक अतिरिक्त गेंदबाज और बल्लेबाज को जगह मिल सकेगी।
लोकेश राहुल ने नेट में ठोका छक्का
लोकेश राहुल नेट सेशन में बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए जहां उनका बल्ला जमकर बोला। जहां उन्होंने लैप शॉट खेलकर तूफानी छक्का भी अभ्यास के दौरान ठोका। हालाकि देखना दिलचस्प होगा की दो सितंबर को होने वाले महामुकाबले में लोकेश राहुल को जगह मिलती है या नहीं।
वीडियो
KL Rahul hitting a six in the practice session. pic.twitter.com/47vaUEIp2q
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 28, 2023







