भारत-वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test) के बीच क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर दूसरा द्विपक्षीय श्रृंखला का टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने एक पारी और 141 रनों से मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं दूसरे मैच में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 125 रन बिना किसी विकेट खोए बना लिए हैं ।जहां यशस्वी जयसवाल 52 रन की पारी खेलकर नाबाद है . वहीँ दूसरे छोर पर रोहित शर्मा 67 रन बनाकर टिके हुए हैं। जहां दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही सेशन में अर्धशतकीय पारी ठोक कर वेस्टइंडीज की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया है। वही इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपना 15 वा टेस्ट अर्धशतक ठोका वहीं दूसरी ओर उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरा कर लिया है।
रोहित शर्मा ने उड़ाया गर्दा
भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) ने तूफानी पारी खेलते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से खबर लिखे जाने तक 108 गेंदों पर 67 रन बना लिए हैं. एक बार फिर रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बीच तगड़ी साझेदारी देखने मिल रही है जहां दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले सेशन में शतकीय साझेदारी निभाकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा काया टेस्ट क्रिकेट में 15 अर्धशतक है दूसरी और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरा कर चुके हैं। मजे की बात यह रही कि रोहित शर्मा ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक रोज केवल में पूरा किया।
रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल के बीच शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा के बीच खबर लिखे जाने तक 125 रनों की साझेदारी हो चुकी है दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाज दोनों बल्लेबाजों के सामने बौने नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा इस मैच में रोच पर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। जहां अब तक रोहित शर्मा ने रोच के ओवर में दो छक्के ठोक दिए हैं। जहां पहले रोहित शर्मा ने पांचवे ओवर की पांचवी गेंद को सीमा पार पहुंचाया वहीं 19 वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिर से रोहित शर्मा ने रोच की गेंद को सीमा पार पहुंचाया और अर्धशतक पूरा किया।
वीडियो
𝐎𝐩𝐞𝐧𝐞𝐫𝐡𝐞𝐢𝐦𝐞𝐫!
.
.#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/wP9k6hMPZs
— FanCode (@FanCode) July 20, 2023







