वीडियो : रिंकू सिंह ने आयरलैंड दौरे के बाद दिया अपने माता पिता को ये नायब तौफ़ा, फैंस का जीत लिया दिल

0
706
views
Rinku Singh gave this wonderful gift to his parents after visiting Ireland, won the hearts of fans
PC: TWITTER

आयरलैंड दौरे पर आईपीएल 2023 के स्टार प्लेयर रहे रिंकू सिंह (RINKU SINGH)ने अपना जलवा बिखेर दिया। जहां आयरलैंड के खिलाफ कप्तान बने जसप्रीत बुमराह ने कैप दिया। जहां रिंकू सिंह ने अपने चयन को न्याय दिलाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। जहां रिंकू सिंह को 2 मैच में मौका मिला। हालाकि रिंकू सिंह को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला वहीं दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रन ठोकर प्लेअर ऑफ द मैच बने। वहीं दौरे के बाद उन्होंने अपने माता पिता को अनमोल भेंट दी जिसके बाद रिंकू और क्रिकेट के प्रसंशक उनकी तारीफों की पूल बांध रहे हैं।

रिंकू सिंह ने दिलाया जलवा

Rinku Singh gave this wonderful gift to his parents after visiting Ireland, won the hearts of fans

आईपीएल 2023 में गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के के साथ अपने नाम को रातों रात चमकाने वाले रिंकू सिंह ने आयरलैंड में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और फिनिशर की भूमिका अदा की। जहां रिंकू सिंह को डेब्यू कैप खुद कप्तान रहे बुमराह ने दी।

जहां 35 नंबर की जर्सी पहने रिंकू सिंह ने दूसरे मैच में तूफानी बल्लेबाजी का नमूना पेश कर अपने चयन को यादगार बना दिया। अपने डेब्यू पारी पर ही रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच मिला। जहां आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में रिंकू सिंह ने पहले 15 गेंद में 15 रन ठोके वहीं अंतिम 6 गेंद पर रिंकू सिंह ने 23 रन ठोक डाले।

अपने माता पिता को दिया ये उपहार

रिंकू सिंह ने आयरलैंड दौरे से वापसी करने के बाद 35 नंबर की भारतीय जर्सी अपने माता पिता को भेंट किया। जहां बेहद हंबल बैकग्राउंड से आने वाले रिंकू सिंह आज उन सभी आम युवाओं के प्रेरणा बन गए हैं जो बेहद छोटे से शहर से आते हैं। जहां अपने माता पिता के साथ रिंकू सिंह ने तस्वीर साझा की जिसमें रिंकू सिंह के माता पिता रिंकू सिंह की भारतीय जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद फैंस ने रिंकू सिंह के एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here