जॉस बटलर (butler)मॉडर्न समय के सबसे तूफानी बल्लेबाज की श्रेणी में आते हैं जहां द हंड्रेड मेंस कंपीटिशन 2023 के एलिमिंटेयर मैच (Manchester Originals vs Southern Brave, Eliminator) में जॉस बटलर का बल्ला जमकर बोला। जहां बटलर की मैनचेस्टर ओरिजिनल की टीम ने साउदर्न ब्रेव के 100 गेंद पर बनाए गए 196 रन को चेज करते हुए साउदर्न ब्रेव को द हंड्रेड के एलिमिनेटर मुकाबले में बाहर कर दिया जहां फाइनल मैच अब लॉर्ड्स के मैदान पर टॉम करन के ओवल इनविंसिबल के बीच खेला जाएगा। जहां एलिमिनेटर मैच में बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 201 रन बनाकर मैच को अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
बटलर का तूफान
टॉस जीतकर बटलर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जहां 100 गेंद में साउथर्न टीम ने 196 रन बना डाले । जिसके जवाब में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे बटलर ने 46 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के ठोकर 82 रन की पारी खेली । जहां उनका स्ट्राइक रेट 178.26 का रहा।
वहीं बटलर ने जमकर ओवरटन और गारटन की गेंद पर जमकर कुटाई की और मैच को एकतरफा कर दिया। हालाकि साउदर्न टीम ने जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया था जिसे बटलर ने छोटा कर दिया।
मैच के लिखा जोखा

एलिमिनेटर मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउदर्न की टीम की ओर से फिन एलेन ने 38 गेंद में 6 चौके 5 छक्के की मदद से 69 रन ठोके, कन्वे ने 4 चौका और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। विंस ने 25 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए और टीम का स्कोर 196 रन पहुंचाया।
जीत के लिए 197 रन का पीछा करने उतरे बटलर की टीम की ओर से साल्ट ने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 17 गेंद में 47 रन ठोक डाले। बटलर ने तूफानी 82 रन बनाए। वहीं मैक्स ने 17 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन ठोके। वहीं ओवर्टों ने जॉर्डन की गेंद पर छक्का ठोकर मैनचेस्टर को 7 विकेट से जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया।
वीडियो
A packed Kia Oval with a place in the finals on the line, and @josbuttler doesn’t disappoint!
Smashes a career-best 82 runs off 46 balls in #TheHundred 🔥🏏 pic.twitter.com/g6AQTa3TYu
— FanCode (@FanCode) August 27, 2023







