विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन, श्रेयस हुए बाहर तो तिलक वर्मा को मौका, देखें चावला की 15 सदस्यीय टीम

0
895
views
Team India announced for World Cup 2023, Sanju Samson, Shreyas out, Tilak Verma got a chance, see Chawla's 15-member team
PC: TWITTER

विश्व कप 2023 के दिन अब केवल गिनती के रह गए हैं। जहां एक सभी टीमें महा मुकाबले से पहले अपनी संरचना को मजबूती देने में जुड़ी है तो चयन को लेकर भी चयनकर्ताओं और बोर्ड के बीच माथा पच्ची जारी है। जहां आईसीसी ने इसी कड़ी में सभी टीमों को 5 सितंबर की महौलत अपने टीम के नाम जारी करने के लिए दिए हैं। हालाकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप 2023 को लेकर नाम साझा कर दी है लेकिन अभी तक विश्व कप की टीम से पर्दा नहीं उठाया है हालांकि भारतीय क्रिकेट के जाने माने स्पिनर पीयूष चावला ने विश्व कप 2023 के लिए 15 नाम सुझा दिए हैं। जिसकी चर्चा आगे की गई है।

5 अक्टूबर से भारत करेगा आगाज

भारतीय टीम का पहला मैच 5 अक्टूबर से होगा वहीं मैच का उद्घाटन मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। आपको बता दें की विश्व कप 2023 (World Cup 2023)  में शिरकत कर रहीं 10 टीमें 2/2 अभ्यास मैच खेलिगी। जहां गुवाहाटी, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद में अभ्यास मैच का आयोजन होगा। भारतीय टीम 30 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ 3 अक्टूबर को भारतीय टीम अभ्यास मैच खेलेगी।

संजू सैमसन को नहीं किया शामिल

Team India announced for World Cup 2023, Sanju Samson, Shreyas out, Tilak Verma got a chance, see Chawla's 15-member team
PC: TWITTER

विकेटकीपर की भूमिका में पीयूष चावला ने ईशान किशन और लोकेश राहुल को अपनी टीम में जगह प्रदान की है। वहीं संजू सैमसन को जगह पीयूष चावला के अनुसार नहीं मिलती नजर  रही है। वहीं श्रेयस को भी जगह नहीं मिली है।

वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका

Team India announced for World Cup 2023, Sanju Samson, Shreyas out, Tilak Verma got a chance, see Chawla's 15-member team
PC: TWITTER

पीयूष चावला के अनुसार तिलक वर्मा जो की एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं उन्हें टीम विश्व कप 2023 में आजमा सकते हैं। जहां पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज अधिक असरदयक होते हैं। इसलिए चावला ने तिलक को अपनी विश्व कप 2023 के टीम में जगह दी है। वहीं कुलदीप के साथ चहल को टीम में चावला में शामिल किया है।

पीयूष चावला की विश्व कप 2023 की टीम

रोहित शर्मा कप्तान,शुभ्मन गिल ,विराट कोहली सूर्यकुमार यादव ,तिलक वर्मा ,लोकेश राहुल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा ,हार्दिक पांड्या ,कुलदीप यादव मोहम्मद शमी ,शार्दुल ठाकुर ,जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here